{"_id":"580930684f1c1b716b7058f4","slug":"ex-army-man-angry-on-manohar-parriakr-statement","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिकर के सर्जिकल स्ट्राइक वाले बयान पर पूर्व सैनिकों में गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिकर के सर्जिकल स्ट्राइक वाले बयान पर पूर्व सैनिकों में गुस्सा
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 21 Oct 2016 02:30 AM IST
विज्ञापन
Manohar Parrikar
- फोटो : demo
सर्जिकल स्ट्राइक पर रक्षा मंत्री मनोहर परिकर के आरएसएस के हौसले से सफलता मिलने के बयान पर दून के पूर्व सैनिकों ने एतराज जताया है। उन्होंने कहा कि देश के हर नागरिक की दुआ और सेना के जोश से सर्जिकल स्ट्राइक की कार्रवाई संभव हुई। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार पर उनकी समस्याओं पर ध्यान न देने का भी आरोप लगाया। जल्द समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आगामी चुनाव में परिणाम भुगतने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को तिलक मार्ग स्थित उत्तराखंड पूर्व सैनिक एवं अर्द्ध सैनिक संगठन के पदाधिकारियों ने पत्रकार वार्ता की। इस दौरान संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष ले. कर्नल गंगा सिंह रावत (रि.), जिलाध्यक्ष सरदार जसबीर सिंह राणा ने कहा कि रक्षा मंत्री का बयान निंदनीय है। उन्होंने कहा कि जिन सैनिकों ने सर्जिकल स्ट्राइक में अपनी जान की बाजी लगाकर सफलता पाई, देश के नेता गलत बयानबाजी कर उनके सम्मान को ठेस पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा संगठन के पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार की ओर से पेंशनधारियों की बेसिक पेंशन का खुलासा नहीं करने, वन रैंक वन पेंशन का प्रचार प्रसार करने के बाद भी सही तरीके से न देने, विकलांग पेंशन में अनियमितता पर भी नाराजगी जाहिर की। साथ ही सभी समस्याओं को दूर करने की मांग की।
विज्ञापन