बाल गृह में बच्चों की जगह मिली EVM, सूचना मिलते ही शासन-प्रशासन में मचा हड़कंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाल गृह में बच्चों की जगह ईवीएम की सूचना पर शासन में हड़कंप मच गया। इसके बाद शासन ने समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की है।
हरिद्वार के रोशनाबाद में समाज कल्याण विभाग के जिस बाल गृह में बच्चों को रखा जाना चाहिए, वहां ईवीएम का स्ट्रांग रूम बना रखा है। शासन ने जिला समाज कल्याण अधिकारी (डीएसडब्ल्यूओ) से इस संबंध में रिपोर्ट तलब की है। देहरादून स्थित बाल गृह में बढ़ती संख्या के दबाव को कम करने के लिए कुछ बच्चों को हरिद्वार शिफ्ट करने पर विचार किया जा रहा है।
देहरादून में पांच संवासिनियों के भागने की घटना के बाद से समाज कल्याण विभाग नारी निकेतन, महिला शरणालय शिशु सदन एवं बालिका निकेतन, किशोर व किशोरियों के लिए सम्प्रेक्षण गृह की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुट गया है।
देहरादून से बच्चों को हरिद्वार शिफ्ट करने की तैयारी
सरकार किशोर और किशोरियों के दबाव को कम करने के लिए वैकल्पिक स्थान की तलाश में है। इस संबंध में विभाग कुछ किशोरों या किशोरियों को हरिद्वार जनपद के रोशनाबाद बाल गृह में शिफ्ट करने पर गंभीरता सोच रहा है।
हमारे संज्ञान में लाया गया है कि रोशनाबाद में बाल गृह तैयार है, लेकिन वहां ईवीएम रखी हुई हैं। नारी निकेतन व किशोर गृहों की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए विभाग उक्त भवन के इस्तेमाल की सोच रहा है। देहरादून में दबाव है और इस दबाव को कम करने के लिए संवासिनियों या किशोर-किशोरियों को वहां शिफ्ट किया जा सकता है। इस संबंध समाज कल्याण अधिकारी से रिपोर्ट मांगी गई है।
- राम बिलास यादव, अपर मुख्य सचिव, समाज कल्याण
मुझे शासन स्तर से बाल गृह के संबंध में रिपोर्ट देने को कहा गया है। बाल गृह में ईवीएम रखी हैं। रिपोर्ट तैयार की जा रही है, जिसे जल्द भेज दिया जाएगा।
- दीप राज अग्निहोत्री, जिला समाज कल्याण अधिकारी, हरिद्वार