फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Every road of the Municipal Corporation will get a unique number.

Dehradun News: नगर निगम की हर सड़क को मिलेगा यूनिक नंबर

Thu, 15 Jan 2026 01:56 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Every road of the Municipal Corporation will get a unique number.
निविदा सूची में गड़बड़ी सामने आने के बाद नगर निगम ने सतर्कता बढ़ाई है। निविदा सूची में आगे इस तरह की गड़बड़ी अधिकारी न कर पाएं इसके लिए अब नगर निगम विकास कार्यों की नियमावली बनाएगा। नियमावली बनाने के साथ निगम की परिसंपत्तियों को एक यूनिक आईडी दी जाएगी। इस यूनिक आईडी के अस्तित्व में आने के बाद निर्माण विभाग में होने वाली गड़बड़ियों पर अंकुश लगेगा। इससे काम में पारदर्शिता भी रहेगी और निर्माण का दोहराव भी नहीं होगा। नगर आयुक्त नमामी बंसल ने नियमावली बनाने के संबंध में निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन




यूनिक आईडी के तहत जैसे कोई सड़क ए से लेकर बी के प्वाइंट तक 100 मीटर की है और उसका स्वामित्व नगर निगम के पास है। इस सड़क को एक यूनिक नंबर दिया जाएगा। इसमें सड़क संबंधी सभी जानकारियां डाली जाएंगी। इससे यह फायदा होगा कि प्रस्ताव तैयार करने के दौरान कार्य का दोहराव करने के मामलों पर अंकुश लगेगा। समय के साथ ही इसे अपडेट किया जाएगा और व्यवस्था इस तरह की होगी कि कोई भी अपनी सड़क के निर्माण के बारे में जानकारी ले सकेगा। इसके अलावा ठेकेदार ने यदि कोई कार्य किया है निर्माण के दौरान यदि उस काम में बदलाव करने की जरूरत पड़ती है तो उसको नियमानुसार ही कराना होगा। इसके लिए निर्माण को सूचना देने के साथ ही बदलाव के संबंध में दोबारा संबंधित कार्यादेश जारी कराना होगा।
विज्ञापन




Iनगर निगम विकास कार्यों के लिए एक नियमावली बनाने जा रहे है। देहरादून नगर निगम सभी संपत्तियों, जिसमें सड़क भी शामिल हैं उन्हें यूनिक नंबर देगा। इससे उस सड़क से संबंधित संपूर्ण जानकारी यूनिक नंबर से मिल सकेगी। -नमामी बंसल, नगर आयुक्तI
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed