नाबालिग लड़की से जबरदस्ती के बाद उसने कर दी हद पार, अब बेबस पिता मांग रहा इंसाफ
एक युवक गांव की नाबालिग लड़की से जबरदस्ती करने लगा था। जब उसने हद पार कर दी तो पीड़िता के बेबस पिता के पास इंसाफ मांगने के अलावा कोई और चारा नहीं बचा...
मिली जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग बेटी पर गांव का ही एक युवक पिछले कुछ दिनों से बुरी नीयत रखता है।
कुछ समय पहले उसकी किशोरी गांव में एक शादी में शामिल होने के लिए गई थी, लेकिन इसी बीच उक्त युवक ने उसकी बेटी की जबरदस्ती फोटो खींच ली। उसके बाद से वह ब्लैकमेल करने लगा।
एक दिन युवक ने कर दी हद पार
पीड़िता के पिता का आरोप है कि युवक उसकी बेटी पर शादी के लिए जबरन दबाव बना रहा है। उसकी बात ना मानने पर उसकी फोटो फेसबुक पर डालने की धमकी दे रहा है।
बीते 18 जुलाई को आरोपी युवक ने उसकी बेटी घर जाते समय घेर लिया तथा शादी करने की जिद करने लगा। आरोप है कि उसकी बेटी की ओर से विरोध करने पर उक्त युवक ने उसकी बेटी के साथ खींची अपनी फोटो फेसबुक पर अपलोड कर दी।