{"_id":"5b40ca7f4f1c1bc3248b4f1a","slug":"eve-teaser-beaten-victim-brother-in-roorkee","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राह चलती किशोरी से शोहदों ने की छेड़छाड़, ममरे भाई ने किया विरोध तो उसका किया बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राह चलती किशोरी से शोहदों ने की छेड़छाड़, ममरे भाई ने किया विरोध तो उसका किया बुरा हाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
Updated Sun, 08 Jul 2018 09:57 AM IST
विज्ञापन
यहां रामनगर क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी से छेड़छाड़ करने के विरोध में आरोपी युवक ने अपने साथियों के साथ किशोरी के ममेरे भाई को जमकर पीटा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
लोगों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश की जा रही है।
कृष्णानगर निवासी वर्णिक तोमर ने चार दिन पूर्व रामनगर में राह चलती किशोरी से छेड़छाड़ की थी। विरोध करने पर आरोपी युवक ने जान से मारने की धमकी दी थी। किसी तरह पीड़ित घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई।
विज्ञापन
Trending Videos
आरोपी ने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया
बृहस्पतिवार की रात आरोपी युवक रामनगर में घूम रहा था। तभी किशोरी के ममरे भाई की नजर उस पर पड़ गई। उसने आरोपी युवक से बहस की।
इस दौरान आरोपी ने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया और किशोरी के भाई को बेरहमी से पीटा। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों ने तहरीर दी है।
गंगनहर कोतवाली प्रभारी कमल कुमार लुंठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी वर्णिक तोमर निवासी कृष्णानगर के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट और एससीएसटी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अरोपी की तलाश की जा रही है।