फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Eucalyptus not dry drinking water

जमीन का पानी नहीं सुखाता यूकेलिप्टस

Thu, 15 Oct 2015 03:17 PM IST
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 15 Oct 2015 03:17 PM IST
विज्ञापन
Eucalyptus not dry drinking water

अगर कोई अपने खेत के किनारे या आसपास यूकेलिप्टस के पेड़ लगाने से इसलिए हिचक रहा है कि ये पेड़ जमीन का पानी सोख लेगा और भूजल स्तर नीचे चला जाएगा तो यह पूरी तरह गलत है।

विज्ञापन


देहरादून स्थित वन अनुसंधान संस्थान के शोध से यह बात स्पष्ट हो गई है कि यूकेलिप्टस दूसरे पेड़ों की तरह ही है, इससे भूजल के स्तर पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। लोग बेहिचक इस पेड़ को खेत, बाग और घरों के पास खुली जगह में आराम से लगा सकते हैं।
विज्ञापन


साथ ही संस्थान के विज्ञानियों ने यूकेलिप्टस की दो प्रजातियों से हाईब्रिड नस्ल एफआरआई-4 और एफआरआई-5 तैयार की है। ये प्रजातियां यूकेलिप्टस की बीमारी गॉल से लड़ने में अधिक सशक्त हैं। अट्ठारहवीं शताब्दी में फायर वुड की गरज से लाए गए आस्ट्रेलियाई पेड़ यूकेलिप्टस के संबंध में भूजल सोखने की भ्रांति सालों से लोगों में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर वन अनुसंधान संस्थान के विज्ञानियों ने उत्तराखंड और आसपास के प्रदेशों में दूसरे पेड़ों और यूकेलिप्टस के स्थान पर भूगर्भ जलस्रोत का परीक्षण किया। इसमें पाया गया कि दूसरे पेड़ों की तरह ही यूकेलिप्टस भी जरूरत भर का पानी जमीन से लेता है।

शोध में जल स्तर में कोई फर्क नहीं पाया गया। इसके साथ ही विज्ञानियों ने सलाह दी है कि लोग बेहिचक इस पेड़ को अधिक से अधिक लगा सकते हैं। नर्सरियों में यूकेलिप्टस लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस शोध के साथ ही संस्थान के जेनिटिक्स विभाग ने यूकेलिप्टस की दो प्रजाति टेरटीकॉटनिस और कमालूडेनिसिस को मिलाकर यूकेलिप्टस का नया हाईब्रिड बीज एफआरआई-4 तैयार किया है।

विज्ञानियों ने बताया कि एफआरआई-4 को टेरटीकॉटनिस के साथ मिलाकर एक और नया बीज एफआरआई-5 तैयार किया। यह शोध लगभग एक दशक पहले वरिष्ठ विज्ञानी डॉ. वीके शर्मा की अगुवाई में शुरू किया गया था। नए बीजों से पौधे अब विकसित हुए हैं।

इन देसी हाईब्रिड बीजों के पौधों पर यूकेलिप्टस की पत्तियों की बीमारी गॉल का अधिक असर नहीं होता है। एफआरआई इस यूकेलिप्टस की इन नई प्रजाति के पौधों को देश भर में लगाने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है।


यह भ्रांति है कि यूकेलिप्टस पानी सोख लेता है, जिससे भूगर्भ जलस्तर नीचे चला जाता है। शोधों में ऐसा नहीं पाया गया। अन्य वृक्षों की तरह ही यूकेलिप्टस पानी का इस्तेमाल करता है। यूकेलिप्टस की नई हाईब्रिड प्रजाति में रोगों से लड़ने की अधिक क्षमता है।
- डॉ. ओमवीर सिंह, वरिष्ठ विज्ञानी, बीज विभाग, एफआरआई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed