फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Establish coordination with institutions for quality minority education: Governor

गुणवत्तापूर्ण अल्पसंख्यक शिक्षा के लिए संस्थानों से बनाएं समन्वय : राज्यपाल

Sat, 18 Jul 2026 01:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Establish coordination with institutions for quality minority education: Governor
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से शुक्रवार को लोक भवन में उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. सुरजीत सिंह गांधी एवं प्राधिकरण के सदस्यों ने शिष्टाचार भेंट की।
विज्ञापन

इस दौरान डॉ. गांधी ने राज्य में अल्पसंख्यक शिक्षा के क्षेत्र में प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों तथा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी राज्यपाल को दी। उन्होंने शिक्षा के प्रसार, संस्थागत सुदृढ़ीकरण एवं विद्यार्थियों के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में बताया। राज्यपाल ने प्राधिकरण के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा सामाजिक समावेशन और सशक्तीकरण का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सभी संबंधित संस्थाओं के समन्वित प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। राज्यपाल ने आशा व्यक्त की कि उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक योगदान देता रहेगा। समाज के विभिन्न वर्गों तक शिक्षा के अवसरों को और अधिक सुलभ बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर प्राधिकरण के सदस्य प्रो.(डॉ.) राकेश कुमार जैन, डॉ. सय्यद अली हमीद, प्रो. प्रेमा तेंजिन, प्रो. गुरमीत सिंह, डॉ. अल्बा मंड्रेले, चन्द्र शेखर भट्ट, राजेन्द्र बिष्ट एवं विशेष सचिव पराग मधुकर धकाते उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed