{"_id":"6585bcf5342b6e6a1c011b75","slug":"esma-implemented-in-uttarakhand-ban-on-strike-for-six-months-read-all-updates-in-hindi-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand News: प्रदेश में छह महीने तक हड़ताल पर रोक, एस्मा लागू...कर्मचारी संगठनों के तेवर भी तल्ख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand News: प्रदेश में छह महीने तक हड़ताल पर रोक, एस्मा लागू...कर्मचारी संगठनों के तेवर भी तल्ख
Fri, 22 Dec 2023 10:19 PM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 22 Dec 2023 10:19 PM IST
सार
जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, लंबित मसलों को लेकर कर्मचारी संगठनों के तेवर पर भी तल्ख हो रहे हैं।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देहरादून प्रदेश सरकार ने राजकीय सेवाओं में हड़ताल पर रोक लगाने के लिए उत्तरप्रदेश अत्यावश्यक सेवाओं का अनुरक्षण अधिनियम (एस्मा) लागू कर दी है। प्रदेश सरकार के कर्मचारी अगले छह महीने तक हड़ताल नहीं कर सकेंगे। सचिव कार्मिक एवं सतर्कता शैलेश बगौली ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन
राज्य सरकार के विभागों में हड़ताल होने पर सरकार एस्मा के तहत कार्रवाई करेगी। एस्मा लगाए जाने के औचित्य पर बगौली ने कहा कि प्रदेश में अवस्थापना विकास के कई कार्य होने हैं। लोकसभा चुनाव की तैयारी भी होनी है। इसे देखते हुए एस्मा लगाई गई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Haridwar: घर के अंदर चल रहा था देह व्यापार का धंधा, पुलिस ने दो महिला सहित तीन को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
बता दें कि जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, लंबित मसलों को लेकर कर्मचारी संगठनों के तेवर भी तल्ख हो रहे हैं। राजकीय सेवाओं में एस्मा लागू करने की एक प्रमुख वजह यह भी मानी जा रही है।