फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ESIC service will start again under the direction of Shri Mahant

Dehradun News: श्री महंत इंदिरेश में दोबारा शुरू होगी ईएसआईसी सेवा

Fri, 27 Oct 2023 12:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
ESIC service will start again under the direction of Shri Mahant

विज्ञापन




श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में कर्मचारी राज्य बीमा योजना के लाभार्थियों के लिए सामान्य उपचार की सेवाएं दोबारा शुरू होने जा रही हैं। अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक और कर्मचारी राज्य बीमा योजना के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच इस विषय पर चर्चा हुई। यह जानकारी अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. प्रेरक मित्तल ने दी।




डाॅ. प्रेरक मित्तल ने बताया कि लंबे समय से श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के बकाया बिलों का भुगतान न हो पाने के कारण अस्पताल में कर्मचारी राज्य बीमा योजना के लाभार्थियों का उपचार बंद था। अस्पताल में वर्तमान में केवल सुपर स्पेशलिटी सेवाओं के तहत लाभार्थी लाभ प्राप्त कर रहे हैं। पूर्व की भांति श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में कर्मचारी राज्य बीमा योजना के लाभार्थियों के लिए दोबारा उपचार सेवा जल्द ही शुरू होने जा रही है। उच्च पदाधिकारियों की बैठक में यह भी निर्णय हुआ कि अस्पताल के लंबित बिलों के भुगतान को जल्द जारी करेगा। इस योजना के लाभार्थियों को एक छत के नीचे पूरे इलाज की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed