{"_id":"579fb2904f1c1b6f152b98fd","slug":"era-infrastructure-pvt-ltd-will-make-nh-72","type":"story","status":"publish","title_hn":"एरा कंपनी ही बनाएगी राष्ट्रीय राजमार्ग-72","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एरा कंपनी ही बनाएगी राष्ट्रीय राजमार्ग-72
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 02 Aug 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
नेशनल हाईवे
मोहकमपुर से हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग-72 का निर्माण कार्य एरा इंफ्रास्ट्रकचर लिमिटेड ही पूरा करेगी। यह मामला लगभग तय हो गया है। एनएच-72 का काम पूरा करने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचआई) कंपनी को ऋण देगा। एनएचआई हर छह महीने में 53 करोड़ रुपये कंपनी को ऋण के रूप में उपलब्ध कराएगा। 26 अगस्त को बैठक के बाद कं पनी के काम शुरू करने की उम्मीद है।
विज्ञापन
एनएच-72 का काम समय से पूरा न कर पाने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने एरा इंफ्रास्ट्रकचर का ठेका निरस्त किए जाने के संबंध में नोटिस दिया था। इस संबंध में जब प्राधिकरण ने एरा को ऋण देने वाले बैंकों से राय मांगी तो बैंकों ने एरा को हटाए जाने का विरोध किया। बैंकों का कहना था कि कंपनी ने एक हजार करोड़ से अधिक ऋण लिया है। ठेका निरस्त होने पर उनका पैसा डूब जाएगा।
विज्ञापन
परियोजना के करार (एमओयू) में यह बिंदु शामिल है कि अगर कंपनी का ठेका निरस्त किया जाएगा तो बैंकों से भी राय ली जाएगी। अब यह तय हुआ है कि एनएचआई एनएच-72 का काम पूरा करने के लिए एरा को ऋण देगा। यह ऋण एनएच-72 के निर्माण कार्य के पूरा होने पर कंपनी को किए जाने वाले भुगतान के विरुद्ध दिया जाएगा। एनएचआई कंपनी को हर छह महीने में 53 करोड़ रुपये देगा, कंपनी को 36 किस्तों में यह ऋण दिया जाएगा। एनएच-72 के संबंध में एनएचआई की 26 अगस्त को फिर बैठक होगी। इसमें अन्य शर्तों पर भी विचार विमर्श किया जाएगा। इसके बाद कंपनी एनएच-72 का निर्माण कार्य शुरू कर देगी।
विज्ञापन