{"_id":"61561dad8ebc3e099d718b90","slug":"epfo-orders-pension-payment-on-the-day-of-retirement-dehradun-news-drn3920427168","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईपीएफओ ने सेवानिवृत्ति के दिन सौंपा पेंशन भुगतान का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईपीएफओ ने सेवानिवृत्ति के दिन सौंपा पेंशन भुगतान का आदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने कर्मचारी पेंशन योजना 1995 के सदस्यों को सेवानिवृत्त के दिन ही पेंशन देने की योजना शुरू की है। ईपीएफओ की इस योजना को ‘प्रयास’ नाम दिया गया है। योजना के तहत बृहस्पतिवार को क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त ने उपनल में जाकर बृहस्पतिवार को सेवानिवृत्त हुए कर्मचारी रघुबीर सिंह चौहान को पेंशन भुगतान आदेश सौंपकर योजना का शुभारंभ किया।
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने अपने ग्राहकों को निर्बाध सेवा विस्तार सुनिश्चित करने के लिए कोरोना महामारी में कई नीतिगत और डिजिटल पहल की है। इसके तहत अब ईपीएफओ ने ‘प्रयास’ योजना शुरू की है। इसके तहत कर्मचारी पेंशन योजना 1995 के अंतर्गत सदस्यों को सेवानिवृत्त के दिन पेंशन जारी की जाएगी। इसके तहत केंद्रीय कार्यालय दिल्ली के निर्देश पर क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त प्रथम विश्वजीत सागर ने बृहस्पतिवार को उपनल कार्यालय में जाकर सेवानिवृत्त कर्मचारी को पेंशन भुगतान आदेश सौंप कर योजना का शुभारंभ किया। उन्होंने 58 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद उपनल से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारी रघुबीर सिंह चौहान को पेंशन भुगतान का आदेश सौंपा। इस दौरान उपनल के प्रबंध निदेशक पीएस पाहवा, सहायक भविष्य निधि आयुक्त पेंश दीपक पाल, प्रर्वतन अधिकारी भूपाल सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।