फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   environment friend will be permanent in municipality

नगर निकायों में 856 पर्यावरण मित्र होंगे परमानेंट

Fri, 29 Jul 2016 08:57 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 29 Jul 2016 08:57 AM IST
विज्ञापन
environment friend will be permanent in municipality
नगर निगम देहरादून - फोटो : file photo

उत्तराखंड के नगर निकायों में पिछले डेढ़ दशक से संविदा पर कार्यरत 856 पर्यावरण मित्रों को सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है।

विज्ञापन


सरकार ने इन सभी कर्मचारियों को विनियमित करने के साथ ही 2081 नए पर्यावरण मित्रों की नियुक्ति को भी हरी झंडी दे दी है। सीएम रावत की मौजूदगी में हुई कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया।

विज्ञापन


वर्तमान में राज्य के नगर निकायों में 856 ऐसे पर्यावरण मित्र शहरों की साफ सफाई का जिम्मा संभाल रहे थे, जिनकी नौकरी पक्की नहीं थी। अब सभी नए कर्मचारी आउटसोर्सिंग की जगह संविदा पर रखे जाएंगे। ताकि भविष्य में इन्हें भी विनियमित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहरहाल सरकार ने पर्यावरण मित्रों को लेकर जो निर्णय लिया है, इससे न सिर्फ सैकड़ों परिवारों को राहत मिलेगी, बल्कि दो हजार से अधिक बेरोजगारों के लिए नगर निकायों में नौकरी के दरवाजे भी खोल दिए हैं। इतना ही नहीं यदि नगर निकायों में 2081 पर्यावरण मित्रों की तैनाती होती है तो इसका सीधा असर शहरों की साफ सफाई व्यवस्था पर दिखेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed