फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ensure participation of local communities in water and soil conservation works: Javalkar

जल और मृदा संरक्षण कार्यों में स्थानीय समुदायों की सहभागिता सुनिश्चित करें : जावलकर

Fri, 06 Feb 2026 07:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 07:24 PM IST
विज्ञापन
Ensure participation of local communities in water and soil conservation works: Javalkar
सारा की राज्य स्तरीय कार्यकारी समिति बैठक में दिए निर्देश
विज्ञापन

- देहरादून, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, चंपावत और अल्मोड़ा जिले में एक जिला-एक नदी के तहत होंगे कार्य
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। सचिव जलागम दिलीप जावलकर ने कहा कि जल और मृदा संरक्षण कार्यों में स्थानीय समुदायों की सहभागिता सुनिश्चित करें। यह निर्देश जावलकर ने स्प्रिंग एंड रिवर रिजुविनेशन प्राधिकरण की राज्यस्तरीय कार्यकारी समिति की बैठक में दिए। बैठक में एक जनपद-एक नदी योजना के तहत देहरादून, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, चंपावत और अल्मोड़ा जिलों में स्थित नदियों के पुनर्जीवन के तहत किए जाने वाले कार्याें का विवरण सारा के अधिकारियों ने साझा किया। इन कार्याें पर 40.50 करोड़ खर्च होंगे।
सचिव ने सौंग नदी जो देहरादून के 60 प्रतिशत पेयजल की आपूर्ति करती है, उसके संपूर्ण जलागम क्षेत्र में जलागम से जुड़े काम होने है इसके लिए सभी रेखीय विभागों को साथ में मिलकर कार्य करना होगा। योजना के तहत सौंग की सहायक गडूल नदी में पुनरुद्धार को लेकर कार्य होना है। इसके अलावा पिथौरागढ़ एयरपोर्ट के निकटवर्ती क्षेत्रों में कटाव के दृष्टिगत कार्ययोजना बनाने के भी निर्देश दिए। बैठक में अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी कहकशां नसीम ने बताया कि चमोली की चंद्रभागा नदी के लिए 1.66 करोड़ की योजना को पहले ही मंजूरी दी जा चुकी है और कार्य प्रगति पर है। इसके अलावा, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल जिलों में भू-जल रिचार्ज के लिए रिचार्ज शॉफ्ट के निर्माण के लिए 40 प्रतिशत बजट आवंटित किया जा चुका है। बैठक में सांस्कृतिक धरोहरों और पारंपरिक जल स्रोतों को संरक्षित करने के लिए प्राधिकरण ने धारा-नौला संवर्धन योजना की कार्ययोजना भी प्रस्तुत की। बैठक में उपनिदेशक सारा डाॅ. डीएस रावत आदि अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन



गडूल नदी में 16.38 करोड़ से होंगे कार्य
देहरादून जिले की सौंग नदी की सहायक गडूल नदी के लिए 16.38 व उत्तरकाशी जिले की कमल नदी (कमल गंगा) के पुनर्जीवन 12.28 करोड़ का बजट प्रस्तावित किया गया है। पिथौरागढ़ के पूर्वी रामगंगा (घुरघटिया) के लिए 6.59 करोड़, रुद्रप्रयाग पुनाड़ नदी (पुनार गडेरा) के लिए 4.87 करोड़, चंपावत के गौड़ी नदी (गंडक) के लिए 2.42 करोड़ और अल्मोड़ा के जटा गंगा के लिए 1.78 करोड़ का बजट प्रस्तावित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed