फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Enlivened the Atmosphere with Art, Culture, and Music

Dehradun News: कला, संस्कृति और संगीत से जमाया रंग

Sat, 04 Apr 2026 01:49 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Enlivened the Atmosphere with Art, Culture, and Music
आईएमएस यूनिसन विवि में चल रहे वार्षिक टेक्नोकल्चरल फेस्ट लम्हे का दूसरा दिन भी पूरे उत्साह और रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। शुक्रवार का दिन कला, संस्कृति और संगीत का उत्सव बना।मुख्य आकर्षण एग्जीबिशन एक्स्ट्राऑर्डिनेयर रहा जिसमें छात्रों ने अपने नए-नए विचार, कला कृतियां दर्शाईं। इसके अलावा मोनोलॉग अभिनय और वन एक्ट प्ले प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने अभिनय से दर्शकों का मन मोह लिया।वन एक्ट प्ले प्रतियोगिता में विवि की टीम विजेता रही। मोनोलॉग अभिनय प्रतियोगिता में उत्तरांचल विवि के रिजुल गोयल को प्रथम व जिज्ञासा विवि की रिया मिश्रा को द्वितीय स्थान मिला। रिया ने फोटो स्कैवेंजर हंट में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया। एकल गायन में उत्तरांचल विवि के कुश गौर ने पहला स्थान हासिल किया जबकि यूपीएस के आयुष ग्रोवर दूसरे और ग्राफिक एरा डीम्ड विवि की लावण्या तीसरे स्थान पर रहीं। युगल गायन में आईएमएस नोएडा के राघव और वंश प्रथम, डीआईटी के कौतुक कुमार सिंह व भाग्य भट्ट दूसरे और उत्तरांचल विवि के कुश व अभिनव तीसरे स्थान पर रहे। कार्यक्रम के अंत में विजेता छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed