फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   English writer Ruxin Bond celebrated his birthday with simplicity

पदमश्री रस्किन बांड का 88वां जन्मदिन सादगी के साथ मनाया गया ,परिवार के साथ घर में केक काटकर मनाया जन्मदिन

Fri, 20 May 2022 12:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 20 May 2022 12:22 PM IST
विज्ञापन
English writer Ruxin Bond celebrated his birthday with simplicity
पदमश्री रक्सिन बांड का 88वां जन्मदिन सादगी के साथ मनाया गया - फोटो : MUSSOORIE
अंग्रेजी लेखक पद्मभूषण रस्किन बांड ने अपना 88वां जन्मदिन घर पर परिवार के बीच सादगी के साथ मनाया। परिजनों ने केक काटकर बांड को जन्मदिन की बधाई दी। रस्किन बांड ने प्रशंसकों को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए शुक्रिया अदा किया।
विज्ञापन

बाल साहित्यकार, उपन्यासकार पद्मभूषण रस्किन बांड ने अपना 88वां जन्मदिन लंढौर के मलिंगार छावनी रोड स्थित घर पर सादगी से मनाया। परिजन राकेश बांड ने बताया कि घर में परिवार संग रस्किन बांड ने केक काटा। कहा कि रस्किन बांड स्वस्थ हैं और आज भी लेखन कार्य जारी रखे हुए हैं। रस्किन बांड ने लाखों प्रशंसकों को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए आभार जताया। राकेश ने बताया कि सुबह से ही रस्किन बांड के प्रशंसक घर पर पहुंचने शुरू हो गए थे।
विज्ञापन

बताया कि देर शाम तक पांच केक अलग-अलग काटे गए। रस्किन बांड ने प्रशंसकों के साथ फोटो भी खिंचवाई। बताया कि जन्मदिन के मौके पर स्पेशल खाना बनाया गया। रस्किन बांड के लिए बिरयानी भी बनाई गई। उनको खाने में सभी चीजें पसंद हैं। इस मौके पर सिद्धार्थ, श्रृष्टि, वैष्णवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल के सोलन में पैदा हुए थे रस्किन
रस्किन बांड का जन्म 19 मई वर्ष 1934 को हिमाचल प्रदेश के सोलन में हुआ था। उनके पिता ब्रिटिश रॉयल एयरफोर्स में थे। उनकी पढ़ाई शिमला के बिशप कॉटन स्कूल में हुई। रस्किन वर्ष 1964 में पहली बार मसूरी आए थे। इसके बाद यहीं के होकर रह गए। यहां पर उन्होंने कई उपन्यास लिखे। इनमें द ब्लू अंब्रेला, एक था रस्टी कहानी पर टीवी शो बना था। उनकी किताब ‘सुजैन सेवेन हसबैंड’ पर फिल्म ‘सात खून माफ बनी थी’। रस्किन के पहले उपन्यास द रूम ऑन द रूफ को वर्ष 1957 में जॉन लेवलिन राइस पुरस्कार मिला था। उन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार भी मिल चुका है। बच्चों के लिए सैकड़ों कथाएं, निबंध और उपन्यास लिख चुके हैं। वर्ष 1999 में पद्मश्री और 2014 में पद्मभूषण मिल चुका हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed