फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Engineers familiar with the nuances of cyber crimes

Dehradun News: समुद्री साइबर अपराधों, समुद्री नौवहन की बारीकियों से रूबरू हुए इंजीनियर

Mon, 27 Feb 2023 02:37 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 Feb 2023 02:37 AM IST
विज्ञापन
Engineers familiar with the nuances of cyber crimes
इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स सभागार में नौवहन संचालन में पर्यावरण, सामाजिक और शासन विधि पर दो दिवसीय अखिल भारतीय सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें विशेषज्ञों ने समुद्री साइबर अपराध, समुद्री यात्रा, कृतिम टापू निर्माण, समुद्री यात्रा में सुरक्षा समेत तमाम अहम मुद्दों पर चर्चा की।
विज्ञापन

सेमिनार का उद्घाटन करते हुए नौसेना आयुद्ध के सेवानिवृत्त महानिदेशक एवं ब्रह्ममोस परियोजना के पूर्व महाप्रबंधक रियर एडमिरल ओपीएस राणा ने कहा कि पिछले कई दशकों के बीच नौवहन परिवहन में तमाम चुनौतियां सामने आई हैं। उन्होंने नौवहन संचालन में पर्यावरण, सामाजिक और शासन स्तर पर संगोष्ठी की महत्ता को बताते हुए इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स के प्रयासों की भी सराहना की। सेमिनार में डाॅ. प्रशांत अग्रवाल ने दुनिया के तमाम देशों की ओर से कृत्रिम टापू निर्माण और उससे पैदा होने वाली चुनौतियां पर विस्तार से जानकारी दी। वहीं विशेषज्ञ अनुराग तिवारी ने समुद्री यात्रा अनुकूलन, अविनाश वाजे ने समुद्री साइबर जोखिम प्रबंधन और इंजीनियर प्रणित मेहता ने समुद्री यात्रा में सुरक्षा पर विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

सेमिनार में ब्लू वाटर ट्रेड विंड देहरादून, जेएमडीआई एकेडेमी, वेरिफेबिया शिपिंग, चंडीगढ़, आईडीटी, ओएनजीसी के विशेषज्ञों ने तमाम जानकारियां सांझा कीं। इस मौके पर इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स के मरीन इंजीनियरिंग डिवीजन बोर्ड के अध्यक्ष डाॅ. भास्कर भंडारकर, संयोजक अमित सिंह, नरेंद्र कुमार यादव, इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स देहरादून के अध्यक्ष धर्मचंद्र, जेपी तोमर, सीपी शर्मा, एससी गोयल, कृष्ण कुमार, एसपी सिंह, पवन गोयल, डीसी गुप्ता, अनिल सचान, एसबी उनियाल, वाईसी वर्मा, सचिव सतीश चंद्र चौहान आदि मौजूद रहे। सेमिनार की अध्यक्षता इंजीनियर नरेंद्र सिंह ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed