फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Engineers became familiar with the correct techniques of landslide treatment Dehradun Uttarakhand news

Uttarakhand: इंजीनियर भूस्खलन ट्रीटमेंट की सही तकनीक से हुए रूबरू, विशेषज्ञ बोले, सही स्टडी के बाद ही उपचार

Fri, 14 Jun 2024 02:29 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 14 Jun 2024 02:29 PM IST
सार

कैम्पटी और गलोगी में एनडीएमए की दो दिवसीय कार्यशाला हुई, जिसमें विशेषज्ञों ने कह कि भूस्खलन का सही स्टडी के बाद उपचार हो सकता है।

विज्ञापन
Engineers became familiar with the correct techniques of landslide treatment Dehradun Uttarakhand news
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की भूस्खलन जोखिम न्यूनीकरण योजना के तहत कार्यशाला आयोजित की गई। दूसरे दिन विशेषज्ञों के साथ कई विभागों के अधिकारियों ने मसूरी स्थित कैम्पटी और गलोगी में चल रहे भूस्खलन ट्रीटमेंट के कार्यों को मौके पर जाकर देखा।

विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता लोकेश सारस्वत ने कैम्पटी में चल रहे भूस्खलन ट्रीटमेंट संबंधी कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा, यहां पहाड़ी ढाल पर पानी के प्रवाह को व्यवस्थित करने के लिए सीढ़ीदार नालियां बनाई गई हैं।

विज्ञापन


ढलान पर तार की जाली लगाकर भूस्खलन क्षेत्र का स्थायी समाधान किया गया है। उन्होंने बताया, यहां भूस्खलन ट्रीटमेंट के परिणाम बेहद कारगर और सफल रहे हैं। विभिन्न विभाग, जिनकी भूस्खलन प्रबंधन में अहम भूमिका रहती है, उन्हें इन दोनों साइटों में इस्तेमाल हो रही तकनीक की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


तकनीक तथा अनुभवों को किया साझा
सेल्फ ड्रिलिंग एंकर किस तरीके से इंस्टॉल किए जाते हैं, इसके बारे में बताया गया। ग्राउंटिंग करने की सही तकनीक से भी प्रतिभागी रूबरू हुए। इस दौरान विशेषज्ञों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने इन दोनों साइटों में प्रयोग की गई तकनीक तथा अनुभवों को साझा किया।


ये भी पढ़ें...World Blood Donor Day: महादान में भागीदार बने लोग...अमर उजाला के रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर पहुुंचे रक्तदाता

ताकि, राज्य के अन्य भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में इसका लाभ मिल सके। इस दौरान सिंचाई विभाग एई सुरेश तिवारी, दीपक जोशी, आरडब्ल्यूडी के एई उत्तम सिंह, यूएसडीएमए के विशेषज्ञ तंद्रीला सरकार, भू-वैज्ञानिक जेसिका टेरॉन, उत्तराखंड भूस्खलन न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र के सहायक अभियंता सार्थक चौधरी, अमित गैरोला, सुखचैन, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से दीपाली जिंदल व बीआरओ के कर्नल प्रदीप शर्मा मौजूद रहे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed