फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Engineering counseling starts in all over country

देश में इंजीनियरिंग की काउंसिलिंग शुरू,कार्यक्रम जारी, सात चरणों में होगी

Mon, 17 Jun 2019 09:21 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 17 Jun 2019 09:21 AM IST
विज्ञापन
Engineering counseling starts in all over country
फाइल फोटो

देश में इंजीनियरिंग दाखिलों की काउंसिलिंग 16 जून से शुरू हो गई है। आईआईटी, एनआईटी, ट्रिपल आईटी, जीएफआईटी में दाखिले के लिए ज्वाइंट सीट अलोकेशन अथॉरिटी (जोसा) ने काउंसिलिंग कार्यक्रम जारी कर दिया है। इस साल भी सात चरणों में काउंसिलिंग होगी।

विज्ञापन


जेईई एडवांस की रैंक के आधार पर आईआईटी और आईएसएम धनबाद में दाखिले होंगे। जबकि जेईई मेन की रैंक पर एनआईटी, ट्रिपल आईटी और जीएफआईटी में दाखिले होंगे। संयुक्त काउंसिलिंग से देश के 31 एनआईटी, 23 ट्रिपल आईटी, 20 जीएफआईटी सहित 97 कॉलेजों में दाखिले किए जाएंगे। पहले चरण के तहत 16 जून से 25 जून के बीच ऑनलाइन पंजीकरण कराए जा सकते हैं।
विज्ञापन


इस दौरान छात्र अपनी च्वॉइस भी भर सकते हैं। सीट आवंटन के बाद फ ीस का भुगतान कर छात्र को आवश्यक दस्तावेज के साथ रिपोर्टिंग सेंटर पर रिपोर्ट करना होगा। देश में एनआईटी के लिए 45 और आईआईटी के लिए 18 रिपोर्टिंग सेंटर बनाए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


काउंसिलिंग की तिथियां
पहले चरण का पंजीकरण एवं च्वाइस फीलिंग : 16 से 25 जून
प्रथम चरण का सीट आवंटन : 27 जून
आवंटित सीट पर रिपोर्टिंग : 28 जून से 2 जुलाई

दूसरे चरण का सीट आवंटन : 3 जुलाई
आवंटित सीट रिपोर्टिंग : 4 से 5 जुलाई

तीसरे चरण का सीट आवंटन : 6 जुलाई
आवंटित सीट रिपोर्टिंग : 7 से 8 जुलाई

चौथे चरण का सीट आवंटन : 9 जुलाई
आवंटित सीट रिपोर्टिंग : 10 से 11 जुलाई

पांचवें चरण का सीट आवंटन : 12 जुलाई
आवंटित सीट रिपोर्टिंग : 13 से 14 जुलाई

छठे चरण का सीट आवंटन : 15 जुलाई
आवंटित सीट रिपोर्टिंग : 16 से 17 जुलाई

सातवें चरण का सीट आवंटन : 18 जुलाई
आवंटित सीट रिपोर्टिंग : 19 जुलाई

आईआईटी के लिए यह दस्तावेज जरूरी
दो पासपोर्ट साइज फोटो, प्रोविजनल सीट आवंटन पत्र, फोटो पहचानपत्र, शुल्क भुगतान का प्रमाण, जेईई एडवांस का एडमिट कार्ड, 12वीं की अंक तालिका, चिकित्सा प्रमाणपत्र, श्रेणी प्रमाणपत्र।


एनआईटी, ट्रिपलआईटी व जीएफ टीआई के लिए यह दस्तावेज जरूरी
3 पासपोर्ट साइज फोटो, प्रोविजनल सीट आवंटन पत्र, फोटो पहचानपत्र, शुल्क भुगतान का प्रमाण, जेईई मेन का एडमिट कार्ड, जन्म प्रमाण का प्रमाण, जेईई मेन का स्कोर कार्ड, बारहवीं कक्षा की अंक तालिका, चिकित्सा प्रमाणपत्र।

यह है वेबसाइट : www.josaa.nic.in

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed