{"_id":"579a69484f1c1bf62e21f077","slug":"engineer-go-to-strike-on-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"केस से नाराज इंजीनियरों ने किया कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केस से नाराज इंजीनियरों ने किया कार्य बहिष्कार
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 29 Jul 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
हड़ताल
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंजीनियरों पर दर्ज मुकदमे के खिलाफ लोक निर्माण विभाग इंजीनियर्स फेडरेशन ने कार्य बहिष्कार शुरू किया है। गैर इरादतन हत्या का केस वापस नहीं होने तक इंजीनियरों ने आंदोलन जारी रखने का एलान किया है।
विज्ञापन
आईएसबीटी स्थित नाले में मृत मिले व्यापारी के परिवार जनों की शिकायत पर पुलिस ने नेशनल हाईवे के चार इंजीनियरों पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। इसके विरोध में अब इंजीनियरों ने फेडरेशन का गठन कर कार्य बहिष्कार शुरू किया है। बृहस्पतिवार को हुई फेडरेशन की बैठक में इंजीनियरों ने एक सुर में पुलिस प्रशासन के रवैये की निंदा की गई।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि बिना जांच-पड़ताल और शासन से अनुमति के बगैर इंजीनियरों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। फेडरेशन के अध्यक्ष राजेश चंद्र शर्मा ने कहा कि एक तरफ विभाग के इंजीनियर आपदा की स्थिति में प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों में कार्य कर रहे हैं, वहीं पुलिस प्रशासन मुकदमे दर्ज कर उनका मनोबल तोड़ रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इंजीनियरों के खिलाफ मुकदमा वापस नहीं होने तक लड़ाई लड़ी जाएगी। बैठक में आरएस मेहरा, आरसी शर्मा, एसएस रावत, आरसी पुरोहित, देवेंद्र शाह, केवी उप्रेती, राजेश मौजूद रहे।