हेरोइन के साथ इंजीनियर और अधिवक्ता गिरफ्तार, खुराक पाने को थाना परिसर में किया हंगामा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में रायपुर पुलिस ने नशे की लत का शिकार टेक्निकल इंजीनियर और अधिवक्ता को 11.15 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। नशे की खुराक पाने को दोनों ने थाना परिसर में काफी देर हंगामा किया।
दोनों को बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चौबे के मुताबिक नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने चेकिंग के दौरान कार को रोका।
सीओ डालनवाला जया बलूनी की मौजूदगी में कार सवार अंशुल निवासी मोहिनी रोड डालनवाला और सरबजीत निवासी शास्त्रीनगर की तलाशी ली गई तो इनके पास से 11.15 ग्राम हेरोइन और इलेक्ट्रोनिक तराजू बरामद हुई।
थाने लाकर पूछताछ की गई तो पता चला कि दोनाें नशे के आदी है। लत पूरी करने के साथ नशे की तस्करी में उतर गए। एसपी ने बताया कि दोनों आरोपी बरेली से सस्ते दामों में नशा लाकर यहां बेचते थे।
अंशुल खुद को अधिवक्ता और सरबजीत टेकिभनकल इंजीनियर बता रहा है। कार को सीज करने के साथ उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। उधर बृहस्पतिवार को नशा उतरने पर आरोपियाें ने नशे की खुराक देने को लेकर काफी देर तक शोर मचाया।