फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Energy Corporation takes action in Herbertpur, disconnects connections of 50 defaulters

Dehradun News: हरबर्टपुर में ऊर्जा निगम की कार्रवाई, 50 बकायेदारों के कनेक्शन काटे

Fri, 21 Mar 2025 08:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 08:06 PM IST
विज्ञापन
Energy Corporation takes action in Herbertpur, disconnects connections of 50 defaulters
- शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत बिल जमा नहीं करने वालों पर सख्ती
विज्ञापन

- 15 लाख रुपये का राजस्व भी वसूला

संवाद न्यूज एजेंसी
हरबर्टपुर। क्षेत्र में विद्युत बिल जमा नहीं करने वाले बकायेदारों पर ऊर्जा निगम की कार्रवाई जारी है। टीम ने कार्रवाई करते हुए 50 बकायेदारों के बिजली संयोजन रद्द कर दिए, जबकि बकाया बिलों के रूप में 15 लाख रुपये के राजस्व की वसूली की। टीम ने ढकरानी क्षेत्र में एक बकायेदार के विरुद्ध बिजली चोरी का मुकदमा भी दर्ज कराया है।
मार्च के महीने में बिजली बिलों की वसूली को लेकर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में शुक्रवार को निगम की टीम ने हरबर्टपुर शहर, ढकरानी, कोर्ट रोड, रुद्रपुर, कुल्हाल, धर्मावाला आदि क्षेत्रों में दिनभर कार्रवाई की। निगम की टीम ने पांच हजार से अधिक के बिल बकायेदारों के 50 बिजली संयोजन रद्द कर दिए। इस दौरान टीम ने 15 लाख रुपये का राजस्व भी वसूल किया।
विज्ञापन

हरबर्टपुर उपखंड अधिकारी विकास भारती ने बताया कि विद्युत बिल बकायेदारों को 31 मार्च से पहले अपने बिल जमा कराने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान ढकरानी क्षेत्र स्थित कॉलोनी में एक स्थान पर बिजली चोरी की घटना सामने आई है। जिसमें जसबीर नामक उपभोक्ता के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। उन्होंने बताया कि निगम की टीम ने बृहस्पतिवार को भी कार्रवाई करते हुए 70 बिजली कनेक्शन काटने के साथ बकाया बिलों की वसूली के रूप में 17 लाख रुपये का राजस्व वसूल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed