फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Energy Corporation officials will sit in the office every day from 10 am to 12 noon in Vikas Nagar.

Dehradun News: विकासनगर में प्रतिदिन सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक कार्यालय में बैठेंगे ऊर्जा निगम के अधिकारी

Fri, 18 Oct 2024 04:23 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
Energy Corporation officials will sit in the office every day from 10 am to 12 noon in Vikas Nagar.
ऊर्जा निगम के विकासनगर विद्युत वितरण खंड के अधीक्षण अभियंता अभियंता युद्धवीर सिंह तोमर ने उपखंडोें के अधिकारियों को कार्य दिवस पर सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक कार्यालयों में बैठने के आदेश जारी किए हैं। अधीक्षण अभियंता ने कहा कि लगातार शिकायत मिल रही थी कि उपखंड के अधिकारी कार्यालय में नहीं बैठते हैं। अब औचक निरीक्षण के दौरान कोई अधिकारी गैर हाजिर मिलेंगे तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता ने कहा कि अधिकारियों के कार्यालय में नहीं बैठने से विभाग में शिकायत लेकर आने वाले उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ रही थी। इस तरह की शिकायतें कई बार उपभोक्ताओं ने की थी। इस संबंध में अधिशासी अभियंता व उनके अधीनस्थ अधिकारियों को अवगत कराया गया था, बावजूद इस प्रकार की शिकायतें मिल रही थीं। उन्होंने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि प्रत्येक कार्य दिवस को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक अधिकारी अपने कार्यालयों में रहकर उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान करेंगे। चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इस प्रकार की शिकायत भविष्य में मिलती है या फिर औचक निरीक्षण के दौरान कोई अधिकारी गैर हाजिर पाया जाता है तो उसके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed