{"_id":"64d48600ff24bf0ffb0705b3","slug":"encroachment-removed-from-2700-hectares-of-government-land-so-far-uttarakhand-news-in-hindi-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: अब तक 2700 हेक्टेयर सरकारी भूमि से हटाया गया अतिक्रमण, सख्त भू कानून की दिशा में सरकार के कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: अब तक 2700 हेक्टेयर सरकारी भूमि से हटाया गया अतिक्रमण, सख्त भू कानून की दिशा में सरकार के कदम
Thu, 10 Aug 2023 12:30 PM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 10 Aug 2023 12:30 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रदेश सरकार अब तक 2700 हेक्टेयर सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करा चुकी है। भाजपा के मुताबिक, सरकार की यह मुहिम सख्त भू कानून की दिशा में उठाया गया कदम है। पार्टी के पार्टी के मुताबिक, धामी सरकार ने सरकारी भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराने के लिए अभियान चलाया। अब सरकारी ही नहीं निजी भूमि से भी अवैध कब्जा हटाने के लिए कड़ा कानून बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: बारिश बरपा रही कहर..दीवार तोड़ घर में घुसा पानी का सैलाब, बच्ची की मौत, मलबे में साधु दफन
विज्ञापन
पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान के मुताबिक, देहरादून समेत राज्य के कई शहरों में लोगों ने प्रशासन से उनकी भूमि पर माफिया के अवैध कब्जे की शिकायतें आई हैं। इसे देखते हुए सरकार ने अब ऐसा कानून बनाने का निर्णय लिया है, जिसमें 10 साल तक की सजा हो सकेगी। इतना ही नहीं सरकार ने अब जमीन खरीद में सत्यापन की प्रक्रिया को कड़ा किया है। राज्य के बाहर से आए लोग यदि जमीन खरीदेंगे, तो इससे पहले उनका सत्यापन और गहन जांच होगी।
विज्ञापन