फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Encroachment on government land: Team arrives,

Dehradun News: सरकारी भूमि पर कब्जा, टीम पहुंची तो सामान छोड़ भागे

Tue, 06 Oct 2026 01:52 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Tue, 06 Oct 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Encroachment on government land: Team arrives,
नगर पंचायत सेलाकुई के वार्ड नंबर पांच (जमनपुर) में नदी किनारे स्थित बेशकीमती सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। भू-माफिया ने यहां करीब 135 वर्ग गज जमीन पर नींव भरान कर बाउंड्रीवाल तक खड़ी कर दी। सोमवार को शिकायत पर नगर पंचायत की टीम ने मौके पर दबिश दी, तो निर्माण कर रहे मजदूर और जमीन मालिक सामान छोड़कर भाग खड़े हुए। टीम ने मौके से निर्माण में प्रयुक्त उपकरण जब्त कर लिए। नगर पंचायत प्रशासन को रविवार को जमनपुर में नदी किनारे सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण की शिकायत मिली थी। इस पर पंचायत की टीम ने मौके पर पहुंचकर तुरंत काम रुकवा दिया था। लेकिन, अतिक्रमणकारियों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पाबंदी के बावजूद सोमवार को फिर से धड़ल्ले से निर्माण कार्य शुरू कर दिया।इसकी भनक लगते ही अधिशासी अधिकारी (ईओ) आरडी पाठक के निर्देश पर नगर पंचायत की टीम दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। पंचायत की टीम को अपनी ओर आता देख वहां काम कर रहे मजदूर और कब्जा करने वाला व्यक्ति कार्रवाई के खौफ से काम अधूरा छोड़कर भाग निकले। टीम ने मौके से बेलचा, फावड़ा और तसले समेत अन्य सामान जब्त कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed