फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Encroachment on Dakpathar Road causes traffic jam

Dehradun News: डाकपत्थर रोड पर अवैध ई-रिक्शा स्टैंड और अतिक्रमण से लग रहा जाम

Tue, 18 Nov 2025 02:34 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Encroachment on Dakpathar Road causes traffic jam
डाकपत्थर रोड पर ई-रिक्शा का अवैध स्टैंड। संवाद - फोटो : दयालबाग स्थित खेलगांव स्पोर्ट्स क्लब में रोटरी क्लब ऑफ आगरा रॉयल एवं प्रयास चाइल्ड न्यूरो फिजियो सेंटर की ओर से दिव्यांग बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता बच्चे।
डाकपत्थर रोड पर अवैध ई-रिक्शा स्टैंड और अतिक्रमण यातायात संचालन में अवरोध पैदा कर रहा है। इससे सुबह और शाम सड़क पर जाम की स्थिति पैदा हो रही है। फुटपाथ पर अतिक्रमण के कारण लोगों को सड़क पर चलना पड़ता है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। डाकपत्थर रोड शहर का सबसे महत्वपूर्ण मार्ग है। यहां से देहरादून से डाकपत्थर के बीच निजी बस सेवा का संचालन होता है। डाकपत्थर महाविद्यालय जाने के लिए अधिकतर छात्र - छात्राएं इसी मार्ग को प्रयोग करते हैं। शक्ति नहर के आसपास के ग्रामीण क्षेत्र की करीब 15 से 20 हजार की आबादी मार्ग से ब्लॉक मुख्याल, तहसील और बाजार से जुड़ी है। डाकपत्थर चौक के ठीक पास सड़क पर ई-रिक्शा का अवैध स्टैंड बना है। सड़क के दोनों फुटपाथ पर दुकानें खुल गई हैं। दुकानों का सामान भी फुटपाथ और सड़क पर रखा रहता है। इससे सुबह और शाम को जाम लग रहा है। सड़क से बसें, चारपहिया और दोपहिया वाहन गुजरते हैं। लोगों को फुटपाथ की जगह सड़क पर चलना पड़ता है, ऐसे में दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed