फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   encroachment campaign will start again in Dehradun

अतिक्रमण के खिलाफ देहरादून में फिर गरजेगी जेसीबी, पहले की गई कार्रवाई का होगा निरीक्षण

Sat, 24 Nov 2018 10:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 24 Nov 2018 10:55 AM IST
विज्ञापन
encroachment campaign will start again in Dehradun
JCB

पहले इन्वेस्टर्स समिट, फिर दिवाली और उसके बाद नगर निगम चुनाव के चलते अतिक्रमण के खिलाफ रोका गया अभियान अब दोबारा शुरू होगा।

विज्ञापन


जिलाधिकारी से वार्ता के बाद जल्द अभियान की तिथि तय की जाएगी। अधिकारियों के मुताबिक पहले हुई कार्रवाई का निरीक्षण किया जाएगा। जिनकी ओर से दोबारा अतिक्रमण किया गया होगा उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। इसके अलावा जो अतिक्रमण रह गया है, उसे ध्वस्त किया जाएगा।  
विज्ञापन


‘अतिक्रमण हटाओ टास्क फोर्स’ जल्द ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करेगी। टीम ने मुख्य मार्गों से करीब 70 प्रतिशत अतिक्रमण हटा दिया है। जिन जगहों पर खंभे (पीलर) लगाए गए हैं, उन सभी पर नंबर पड़े या नहीं इसे भी देखा जाएगा। इसके अलावा जहां अतिक्रमण हटाया जा चुका है, वहां की स्थिति का भी जायजा लिया जाएगा। यदि अतिक्रमण पाया मिलता है तो अतिक्रमणकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। इसके अलावा यदि ‘अतिक्रमण हटाओ टास्क फोर्स’ अतिक्रमण हटाएगी तो भवन मालिक से नियमानुसार भू-राजस्व के रूप में वसूली की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गली-मोहल्लों से भी हटेगा अतिक्रमण 
अधिकारियों के मुताबिक मुख्य मार्गों के साथ नगर निगम क्षेत्र में पड़ने वाले गली-मोहल्लों का अतिक्रमण भी सख्ती से हटाया जाएगा। हालांकि पहले प्रेमनगर बाजार का अतिक्रमण हटाया जाएगा। हालांकि वहां काफी हद तक अतिक्रमण हटाया जा चुका है। शेष के ध्वस्तीकरण के बाद सड़कों का डामरीकरण, चौड़ीकरण व सौंदर्यीकरण किया जाएगा। 

जिलाधिकारी के साथ बैठक कर अभियान की रूपरेखा तय की जाएगी। इसके बाद दोबारा अभियान शुरू किया जाएगा। अतिक्रमणकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। 
- डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव, प्रभारी अतिक्रमण हटाओ टास्क फोर्स 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed