फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Encroachment by street vendors causes traffic jams, residents troubled

Dehradun News: रेहड़ी-पटरी के अतिक्रमण से जाम ही जाम, निवासी परेशान

Sun, 27 Jul 2025 12:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Encroachment by street vendors causes traffic jams, residents troubled
Iप्रेमनगर बाजार में रेहड़ी-पटरी के बढ़ते अतिक्रमण के कारण रोड से लेकर गलियां तक जाम हैं, जिससे स्थानीय लोगों के सामने तमाम समस्याएं खड़ी हैं। एंबुलेंस समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाती हैं। स्कूली बच्चों को अक्सर जाम में फंसने के कारण स्कूल आने-जाने में देरी होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रेहड़ी वालों के लिए पशु अस्पताल के पास जगह निर्धारित है, लेकिन वे पूरे बाजार में फैल गए हैं।
विज्ञापन

I
I
I
Iराघव विहार निवासी सत्यनारायण नेगी ने बताया कि सड़कों पर रेहड़ी-पटरी और बेतरतीब तरीके से सवारी ढोने वाले वाहनों की पार्किंग के कारण जगह-जगह रोड पर कब्जा रहता है, जिससे पैदल चलना मुश्किल हो गया है। प्रेमनगर तिराहा से लेकर मोहनपुर पावर हाउस तक मुख्य सड़क के साथ आंतरिक गलियों में भी अतिक्रमण के चलते दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। छावनी परिषद इन अतिक्रमणों को हटाने के लिए कोई कदम नहीं उठाती, जबकि इस बारे में अधिकारियों को पहले भी कई बार सूचित किया जा चुका है।
विज्ञापन

I
Iशक्ति कॉलोनी स्मिथनगर निवासी एसके गौड़ ने बताया कि रेहड़ी-पटरी के अतिक्रमण के कारण कई बार एंबुलेंस भी जाम में फंस चुकी हैं, जिससे मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचने में दिक्कत होती है। स्कूली बच्चे भी जाम के कारण परेशान हैं। उन्हें स्कूल पहुंचने और घर लौटने में अक्सर देर हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iप्रेमनगर निवासी महेश शर्मा ने रेहड़ी-पटरी वालों का पुलिस सत्यापन न होने पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि ज्यादातर रेहड़ी वालों के बारे में कोई जानकारी नहीं है, जिससे क्षेत्रवासी असुरक्षित महसूस करते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि पहले भी कई लूटपाट की घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे लोगों में डर है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed