फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलवामा एनकांउटर: शहीद हुआ तीन बहनों का इकलौता भाई, पार्थिव शरीर पहुंचा घर तो पसरा मातम

Tue, 19 Feb 2019 08:38 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 19 Feb 2019 08:38 AM IST
विज्ञापन
Encounter in pinglina pulwama jammu kashmir dehradun major vibhuti martyr
मेजर विभूति ढौंडियाल का पार्थिव शरीर पहुंचा देहरादून - फोटो : amar ujala
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के पिंगलिन इलाके में सोमवार सुबह हुई मुठभेड़ में देहरादून के मेजर विभूति ढौंडियाल (34) शहीद हो गए हैं। उनका पार्थिव शरीर शाम को विशेष विमान से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचा। जहां सेना के जवानों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उसके बाद सेना वाहन शहीद का पार्थिव शरीर लेकर देहरादून पहुंच गए है।

 

Encounter in pinglina pulwama jammu kashmir dehradun major vibhuti martyr
martyr major vibhuti dhaundiyal

डंगवाल रोड निवासी स्व. ओमप्रकाश ढौंडियाल के पुत्र मेजर विभूति कुमार ढौंडियाल सोमवार को पुलवामा में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गए। वह 34 वर्ष के थे। गत वर्ष अप्रैल में ही मेजर विभूति का विवाह फरीदाबाद निवासी निकिता कौल से हुआ था। निकिता कश्मीर विस्थापित परिवार से ताल्लुक रखती हैं। 

Encounter in pinglina pulwama jammu kashmir dehradun major vibhuti martyr
martyr major vibhuti dhaundiyal
शहीद मेजर तीन बहनों के इकलौते भाई थे। तीनों बहनें उनसे बड़ी हैं। दादी और मां को मेजर डीएस ढौंडियाल की शहादत के बारे में नहीं बताया गया था। लेकिन बाद में सेना के अफसरों ने पत्नी को शहादत की खबर दे दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Encounter in pinglina pulwama jammu kashmir dehradun major vibhuti martyr
martyr major vibhuti dhaundiyal

सोमवार को सुबह उनकी शहादत की खबर पत्नी निकिता कौल के फोन पर आई। निकिता उस समय दिल्ली जा रही थी। खबर सुनकर किसी तरह उन्होंने मेजर विभूति की मां सरोज ढौंडियाल को फोन पर उनके पैर में गोली लगने और अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी दी। वह दिल की मरीज हैं, इसलिए देर शाम तक भी उन्हें शहादत की खबर नहीं दी थी।

विज्ञापन
Encounter in pinglina pulwama jammu kashmir dehradun major vibhuti martyr
martyr major vibhuti dhaundiyal

शाम करीब 5:30 बजे शहीद का पार्थिव शरीर सेना के विमान से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंच गया। जहां से सेना के वाहन में पार्थिव शरीर को सीधे उनके आवास लाया जा रहा है। इसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। देर शाम, शहीद मेजर की पत्नी निकिता और उनके परिजन भी देहरादून पहुंच गए। वह तीन बहनों के इकलौते भाई थे। पिता का 2012 में निधन हो चुका है। पत्नी दिल्ली की एक कंपनी में नौकरी करती हैं।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed