फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Employment servants traveled to the secretariat

रोजगार सेवकों ने किया सचिवालय कूच

Tue, 06 Aug 2019 01:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
Employment servants traveled to the secretariat
अपनी मांगों को लेकर सचिवालय कूच के दौरान बैरिके‌डिंग के समक्ष सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक रोहिता को ?
मानदेय में वृद्धि की मांग को लेकर सोमवार को सचिवालय कूच कर रहे ग्राम रोजगार सेवकों को पुलिस ने लैंसडौन चौक पर ही रोक लिया। जिस पर रोजगार सेवकों और पुलिस में नोक-झोंक भी हुई। इसके बाद प्रदर्शनकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने सचिवालय जाकर अपर सचिव मनीषा पंवार को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ग्राम रोजगार सेवक संगठन और बियरफुट तकनीशियन संगठन से जुड़े रोजगार सेवक परेड ग्राउंड के पास एकत्र हुए थे। वहां कई वक्ताआें ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित किया। रोजगार सेवक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद नौटियाल ने कहा कि मनरेगा में 12 सालों से ग्राम सेवक विषम परिस्थितियों में काम करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

अल्प वेतन में उनके परिवार का भरण पोषण भी मुश्किल हो रहा है। जबकि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश आदि में रोजगार सेवकों को 1900 ग्रेड पे का लाभ दिया जा रहा है। बियरफुट के प्रदेश अध्यक्ष मस्तराम डोभाल ने रोजगार सेवक परीक्षा पास करने और प्रशिक्षण के बाद मजदूरों की तरह मानदेय ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सभी ने जुलूस की शक्ल में सचिवालय कूच किया लेकिन पुलिस और प्रशासन की टीम ने उन्हें लैंसडौन चौक पर रोक लिया। सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक रुहेला व अन्य अधिकारियों ने उन्हें समझाया और पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को सचिवालय जाने को कहा। इस पर प्रतिनिधिमंडल ने वहां अपर सचिव मनीषा पंवार से मुलाकात कर अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।

अपनी मांगों को लेकर सचिवालय कूच करते उत्तराखंड ग्राम रोजगार सेवक संगठन के सदस्य।

अपनी मांगों को लेकर सचिवालय कूच करते उत्तराखंड ग्राम रोजगार सेवक संगठन के सदस्य।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed