फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   employment department will held counselling for job

सही करियर के चुनाव के लिए सेवायोजन विभाग की पहल

Wed, 29 Jun 2016 12:51 PM IST
महेश्वर प्रसाद सिंह/ अमर उजाला, देहरादून
महेश्वर प्रसाद सिंह/ अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 29 Jun 2016 12:51 PM IST
विज्ञापन
employment department will held counselling for job
- फोटो : file photo

12वीं के बाद क्या? यह सवाल हर छात्र के लिए बड़ी उलझन साबित होता है। इसी उलझन को सुलझाने की पहल की है सेवायोजन विभाग ने। विभाग ने एक टीम गठित की है, जो स्कूलों में जाकर काउंसिलिंग के जरिये बच्चों को सही करियर चुनने में मदद करेगी।

विज्ञापन


अक्सर बच्चे सही मार्गदर्शन न मिलने के कारण सही करियर का चुनाव नहीं कर पाते। ज्यादातर छात्र और उनके अभिभावक 10वीं के बाद विषयों के चयन को लेकर भी असमंजस में रहते हैं। वहीं, 12वीं के बाद करियर के चुनाव को लेकर भी छात्र दुविधा का सामना करते हैं।
विज्ञापन


मार्गदर्शन के अभाव और अभिभावकों के दबाव में कई छात्र अपनी काबलियत और रुचि के विपरीत करियर का चुनाव कर लेते हैं, जिससे उन्हें आगे असफलता का सामना करना पड़ता है। इसी को देखते हुए क्षेत्रीय सेवायोजन विभाग ने छात्रों की करियर काउंसलिंग का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी अजय सिंह ने बताया कि जुलाई से स्कूलों में निशुल्क करियर काउंसलिंग शुरू की जा रही है। पहले यह प्रक्रिया सरकारी स्कूल में शुरू की जाएगी। इसके बाद प्राइवेट स्कूलों में यह सुविधा दी जाएगी।


यह होगा काउंसिलिंग में खास
क्षेत्रीय सेवायोजन विभाग की टीम अलग-अलग दिन स्कूलों में जाकर आधे से एक घंटे तक बच्चों से स्किल डेवलपमेंट के बारे में बातचीत करेगी। बच्चों के रुचि जानने के बाद उन्हें करियर और उससे संबंधित पढ़ाई व कोर्स की जानकारी दी जाएगी। भविष्य में इन बच्चों को ट्रेनिंग भी दी जायेगी। टीम में क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी अजय सिंह, नीतू सिंह, आरपी तिवारी, यूसी डोभाल, अब्बल सिंह, रोहित प्रर्त्याल आदि शामिल हैं। यह सभी लोग अलग-अलग फिल्ड के विशेषज्ञ हैं।

Published By : Nirmala Suyal

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed