फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Employees will get some relief from inflation, DA file ready, Dearness Allowance, CM Pushka singh dhami

खुशखबर: कर्मचारियों को महंगाई से मिलेगी कुछ राहत, डीए की फाइल तैयार, पढ़िए प्रस्ताव को लेकर पूरी जानकारी

Tue, 03 May 2022 08:35 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 03 May 2022 08:35 AM IST
सार

राज्य सरकार के स्तर पर भी डीए को लेकर प्रस्ताव तैयार हो गया। बढ़ती महंगाई का सामना कर रहे कर्मचारी भी डीए से कुछ राहत मिलने की उम्मीद बांधे हुए हैं।

विज्ञापन
Employees will get some relief from inflation, DA file ready, Dearness Allowance, CM Pushka singh dhami
पैसा - फोटो : istock

विस्तार

राज्य सरकार के कर्मचारियों व पेंशनरों को महंगाई से कुछ राहत मिल सकती है। वित्त विभाग ने तीन फीसद महंगाई भत्ता बढ़ाने की फाइल तैयार कर दी है। प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मंजूरी मिलते ही कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की सौगात दे दी जाएगी। सूत्रों के मुताबिक अगले हफ्ते तक आदेश जारी हो सकते हैं।

विज्ञापन


केंद्र सरकार ने मार्च में एक जनवरी 2022 से तीन फीसद महंगाई भत्ता बढ़ाने का फैसला लागू कर दिया था। इसके बाद राज्य सरकार के स्तर पर भी डीए को लेकर प्रस्ताव तैयार हो गया। बढ़ती महंगाई का सामना कर रहे कर्मचारी भी डीए से कुछ राहत मिलने की उम्मीद बांधे हुए हैं।
विज्ञापन


इधर, वित्त विभाग के सूत्रों के मुताबिक, डीए का आदेश अब तक जारी हो जाता लेकिन वित्त विभाग में सचिव वित्त को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई थी। हाल ही में तबादला आदेश में सचिव वित्त की जिम्मेदारी भी तय हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, डीए के फाइल वित्त विभाग से होते हुए अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तक पहुंच गई है। उनका अनुमोदन प्राप्त होते ही डीए के आदेश जारी हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन फीसद बढ़ने से 34 फीसद हो जाएगा डीए

वर्तमान में राज्य के कर्मचारियों का डीए 31 फीसद है। तीन फीसद डीए बढ़ने से यह 34 फीसद हो जाएगा। 

पौने तीन लाख कर्मचारी-पेंशनरों को मिलेगा फायदा

तीन फीसद डीए का लाभ राज्य सरकार के करीब पौने तीन लाख कर्मचारी व पेंशनरों को मिलेगा। बाद में सार्वजनिक उपक्रम के कर्मचारियों को भी इसका फायदा मिलेगा। राज्य में करीब डेढ़ लाख कर्मचारी व सवा लाख पेंशनर हैं।

ये भी पढें...उत्तराखंड पाठशाला : स्कूलों में छात्र पढ़ सकेंगे वेद, उपनिषद और गीता का पाठ, सरकार कर रही है विचार

1000 रुपये से 5000 रुपये तक फायदा
वित्त विभाग को सूत्रों के मुताबिक, तीन फीसदी डीए जारी होने से कर्मचारियों को उनके वेतन में न्यूनतम 1000 रुपये से 5000 रुपये से अधिक की धनराशि का फायदा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed