फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Employees will be on duty to supply electricity 24 hours Uttarakhand news in hindi

उत्तराखंड: 24 घंटे बिजली आपूर्ति करने के लिए ड्यूटी पर रहेंगे कर्मचारी, बैठक में दिशा-निर्देश जारी

Sun, 21 May 2023 10:57 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 21 May 2023 10:57 AM IST
सार

प्रबंधक निदेशक ने गढ़वाल व कुमाऊं क्षेत्र के परिचालन और परीक्षण अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अधिकारी व कर्मचारी आपसी समन्वय बना कर 24 घंटे बिजली आपूर्ति की व्यवस्था करेंगे।

विज्ञापन
Employees will be on duty to supply electricity 24 hours Uttarakhand news in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश में 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुचारू करने के लिए पिटकुल के प्रबंध निदेशक पीसी ध्यानी ने अधिकारियों व कर्मचारियों को ड्यूटी स्थान पर तैनात रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्युत उपकरण क्षतिग्रस्त होने पर बिजली आपूर्ति बाधित होती है तो उस पर तत्काल कार्रवाई करें।

विज्ञापन

शनिवार को प्रबंधक निदेशक ने गढ़वाल व कुमाऊं क्षेत्र के परिचालन और परीक्षण अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उप संस्थानों व उपकेंद्रों में स्थापित उपकरणों की निगरानी समय-समय पर करें। जिससे कोई भी उपकरण क्षतिग्रस्त न पाए। सभी अधिकारी व कर्मचारी ड्यूटी स्थल पर उपस्थित रहेंगे। अपरिहार्य कारणों पर ही प्रतिस्थानी की व्यवस्था करने पर ही अवकाश ले सकेंगे। अधिकारी व कर्मचारी आपसी समन्वय बना कर 24 घंटे बिजली आपूर्ति की व्यवस्था करेंगे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: पीएम मोदी और सीएम योगी की रैली से होगा प्रदेश में भाजपा का चुनावी आगाज, कार्यक्रमों पर लगी मुहर

विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में महाप्रबंधक अशोक कुमार जुयाल, मुख्य अभियंता हितेंद्र सिंह ह्यांकी, अनुपम सिंह, अधीक्षण अभियंता पंकज कुमार, पीके भाष्कर, डीपी सिंह, राजेश कुमार, अमित कुमार सिंह, अविनाश अवस्थी, मंतराम, रविंद्र कुमार सैनी, मनोज कुमार, राजीव सिंह, मनोज बहुगुणा, सारिका ठाकुर, विपिन कुमार आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed