फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Employees took out bike rally in Dakpathar

कर्मचारियों ने डाकपत्थर में निकाली बाइक रैली

Mon, 16 Mar 2020 01:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Employees took out bike rally in Dakpathar
डाकपत्थर में बाइक रैली निकालते कर्मचारी। - फोटो : VIKAS NAGAR
प्रमोशन में आरक्षण के विरोध में विभिन्न विभागों से जुड़े कर्मचारियों ने रविवार को जनरल ओबीसी इंप्लॉइज एसोसिएशन के बैनर तले डाकपत्थर में बाइक रैली निकाली। मनोरंजन सदन द्वितीय से शुरू हुई बाइक रैली डाकपत्थर बस अड्डा, टोंस भवन, पोस्ट ऑफिस, पुलिस चौकी, इंटर कॉलेज, डाकपत्थर चौक, चर्च, डीसीसीडी पुराने परिसर से होते हुए नई यमुना कॉलोनी पर पहुंच संपन्न हुई।
विज्ञापन

रैली में कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। रैली में सिंचाई विभाग, ब्लॉक, यूजेवीएनएल, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग से जुड़े कर्मचारी शामिल हुए। अध्यक्ष रिशान अली ने कहा कि प्रदेश सरकार सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों की अवहेलना कर रही है। अब तक सरकार प्रमोशन में आरक्षण को समाप्त करने पर कोई भी निर्णय नहीं ले सकी है। प्रदेश के कई विभागों के कर्मचारी आरक्षण समाप्त करने की मांग पर सड़कों पर उतरे हुए हैं। नितिन तिवारी ने कहा कि जब तक सरकार प्रमोशन में आरक्षण को समाप्त नहीं करती कर्मचारियों का आंदोलन जारी रहेगा। जरूरत पड़ी तो आवश्यक सेवाओं से जुड़े कर्मचारी भी आंदोलन में हिस्सा लेंगे। इस दौरान पुष्पेंद्र त्यागी, पंकज नैथानी, मस्तराम उनियाल ने भी विचार रखे।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में गौरव दीक्षित, मनीष बहुगुणा, शिवेंद्र शर्मा, मुकुल द्विवेदी, चंद्रशेखर पुरोहित, दीप चंद्र पंत, जगदीश प्रसाद, गब्बर सिंह सुरियाल, कामेश्वर प्रसाद, गिरीश पांडेय, अतुल पांडेय, विनोद रावत, कुरू सिंह पंवार, पूरन रावत, आशीष कुमार, दीपक बुटोला, सूरत सिंह चौधरी, यज्ञेश त्रिपाठी, विपिन डंगवाल, अंकुर चौहान, सौरभ गुप्ता, दुर्गा प्रसाद, यशवंत, सुधीर त्रिपाठी, पवन शर्मा, उपेंद्र देवरानी, सागर राघव, गोविंद सजवाण, मनोज कुमार, सौरभ पांडेय, लक्ष्मण प्रसाद, शांति प्रसाद भट्ट आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed