फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Employees sitting on fast unto death warned of suicide

Dehradun News: आमरण अनशन पर बैठे कर्मचारियों ने दी आत्महत्या की चेतावनी

Sat, 02 Sep 2023 01:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 02 Sep 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
Employees sitting on fast unto death warned of suicide
एकता विहार स्थित धरना स्थल पर आमरण अनशन पर बैठे अस्पतालों से निकाले गए कर्मचारियाें ने आत्महत्या की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से जल्द कोई कदम नहीं उठाया गया तो जो कदम वन विभाग के कर्मचारी ने उठाया वही कोविड कर्मचारी उठाने के बाध्य होंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को आमरण अनशन के दौरान कर्मचारियों से मिलने पर्वतजन फाउंडेशन के शिव प्रसाद सेमवाल आए। उन्होंने कोविड कर्मचारियों को समर्थन दिया। कर्मचारियों ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री की ओर से कई बार कर्मचारियों को नौकरी में समायोजन की बात की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। कोरोना काल में नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों का 28 दिनों से आमरण अनशन पर बैठने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवर से दो और कर्मचारी उत्तरकाशी के प्रभात उनियाल और चमोली के अभिषेक ठाकुर आमरण अनशन पर बैठे हैं। अभी तक 10 कर्मचारियों को स्वास्थ्य खराब होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है। इस मौके पर यूनियन की जिलाध्यक्ष शर्मीला चौहान, संतोष राणा, निशा, अमित नेगी, मिथलेश बलूनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed