फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   employee theft amazon online shopping website goods

यहां ऑनलाइन शॉपिंग साइट एमेजॉन का लाखों का माल लेकर भाग गए कर्मचारी

Sun, 21 Oct 2018 10:07 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 21 Oct 2018 10:07 AM IST
विज्ञापन
employee theft amazon online shopping website goods
amazon

ऑनलाइन शॉपिंग साइट से खरीदारी का माल डिलीवर करने वाले कर्मचारी लाखों रुपये का माल लेकर भाग गए। एमेजॉन की सहयोगी कंपनी के अधिकारियों ने पांच कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र स्थित रेड गो सप्लाई चेन कंपनी एमेजॉन डॉट इन का सामान सप्लाई करती है।

कंपनी अधिकारी रविंद्र सिंह बुटोला ने पुलिस को रेड गो सप्लाई चेन के पांच कर्मचारियों की लिखित में शिकायत की है। इसमें बताया गया कि 10 अक्तूबर को पांच कर्मचारी 97 पैकेट डिलीवरी के लिए लेकर निकले थे।

विज्ञापन

सभी के खिलाफ अमानत में खयानत के आरोप में मुकदमा दर्ज

इन पैकेट की कुल कीमत लगभग 2.29 लाख रुपये है। इनका ब्यौरा कंपनी के गेट पर भी मौजूद है। इसके बाद पांचों कर्मचारी वापस कंपनी में नहीं आए।

अब इनका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ है। आरोपी कर्मचारियों के नाम विकास कुमार निवासी झंडा मोहल्ला, राजेश निवासी भंडारी बाग, पुनीत निवासी चंद्रा रोड, दर्शन सिंह निवासी मातारानी बाग और रोहित निवासी मातारानी बाग सहारनपुर रोड, देहरादून हैं।

एसओ क्लेमेंटटाउन धर्मेंद्र रौतेला ने बताया कि पांचों आरोपियों की तलाश की जा रही है। सभी के खिलाफ अमानत में खयानत के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed