फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Emphasis laid on linking standards with sustainable development goals

Dehradun News: सतत विकास लक्ष्यों के साथ मानकों को जोड़ने पर दिया जोर

Sun, 07 Jan 2024 12:56 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Emphasis laid on linking standards with sustainable development goals
भारत मानक ब्यूरो ने हरिद्वार बाईपास रोड स्थित एक होटल में अपना 77वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। शनिवार को हुए कार्यक्रम में भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। इस दौरान पूर्व में आयोजित प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन




मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे अंतरिक्ष अनुसंधान परिषद के निदेशक वैज्ञानिक डॉ. राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कार्यक्रम में सतत विकास लक्ष्य पर विचार साझा किए। दून विवि के चेयर प्रोफेसर डॉ. अविनाश चंद्र जोशी ने सतत विकास लक्ष्यों के साथ मानकों को जोड़ने पर जोर दिया। ब्यूरो के दून शाखा के प्रमुख एवं निदेशक सुधीर बिश्नोई ने ब्यूरो की गतिविधियों के बारे में बताते हुए सतत विकास लक्ष्यों को उद्देश्य को मानकों के उपयोग के माध्यम से पूर्ण करने पर जोर दिया। इस मौके पर देशभर में भारतीय मानक ब्यूरो की शाखाओं में क्षेत्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन हुई प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के 32 विजेताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


इन पांच को मिला सम्मान



ब्यूरो की ओर से आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के पांच विजेताओं सुहानी कक्कर, हरितिका सिंह, यश मित्तल, नंदिनी दीक्षित, संचित जोशी को प्रशस्तिपत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सहायक निदेशक सौरव कुमार चौरसिया, वेदांशी नागर, भारतीय मानक ब्यूरो के संयुक्त निदेशक श्याम कुमार, उपनिदेशक नीलम सिंह, भाविक भुपतभाई राजगोर, अनीता चौहान, संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed