फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Emergency OPD will start in Doon Hospital from today

Dehradun News: दून अस्पताल में आज से शुरू होगी इमरजेंसी ओपीडी

Sat, 19 Aug 2023 01:37 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 19 Aug 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
Emergency OPD will start in Doon Hospital from today
दून अस्पताल की ओपीडी में बढ़ती मरीजों की संख्या को देखते हुए शनिवार से अस्पताल प्रबंधन इमरजेंसी ओपीडी शुरू करने जा रहा है। इसके लिए इमरजेंसी के गेट के पास ही काउंटर लगाया गया है, जहां डॉक्टर मरीजों को देखेंगे और दवा देंगे। अगर मरीज की हालत गंभीर है तो उसे इमरजेंसी में भर्ती किया जाएगा।
विज्ञापन

दरअसल इन दिनों डेंगू और बुखार के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। दून अस्पताल के अधिकतर बेड फुल हैं। रोजाना की ओपीडी में मरीजों की भारी भीड़ आ रही है। इस वजह से ओपोडी के मरीज इमरजेंसी में इलाज के लिए आ जाते हैं। ऐसे में इमरजेंसी में मरीजों की भीड़ बढ़ जाती है। गंभीर मरीजों को भी इलाज मिलना मुश्किल हो जाता है। इसलिए अब इमरजेंसी ओपीडी शुरू की जा रही है।
विज्ञापन

दून अस्पताल के एमएस डॉ. अनुराग अग्रवाल ने बताया कि इमरजेंसी में दिनभर में करीब 300 मरीज इलाज के लिए आते हैं। इसमें करीब 25 से 30 मरीजों को भर्ती करना पड़ता है। इसे देखते हुए अब इमरजेंसी ओपीडी की व्यवस्था की जा रही है। इसके काउंटर पर सीनियर डॉक्टर के पीजी और जेआर इलाज करेंगे। यह प्रक्रिया दिनभर जारी रहेगी। इसके अलावा इमरजेंसी में मरीजों का इलाज ईएमओ करते हैं। यह प्रक्रिया पहले की तरह जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed