{"_id":"d32fbfafb021c5a9ec63af5e95d8dd73","slug":"emergency-landing-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमरजेंसी में जमीन पर उतरे सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इमरजेंसी में जमीन पर उतरे सीएम
अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Sun, 01 Sep 2013 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को खराब मौसम के कारण मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के हेलीकाप्टर को सुरक्षा के लिहाज से ऋषिकेश के मुनिकीरेती क्षेत्र में एक ग्राउंड में इमरजेंसी लेंडिंग करनी पड़ी।
विज्ञापन
सीएम विजय बहुगुणा के हेलीकाप्टर ने शनिवार शाम करीब चार बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट से रुड़की स्थित पिरान कलियर के लिए उड़ान भरी। उन्हें वहां किसी कार्यक्रम में शामिल होना था।
विज्ञापन
हरिद्वार के पास अचानक मौसम खराब होने पर हेलीकाप्टर आगे नहीं जा सका। इसके बाद शाम करीब 4:33 बजे पायलट ने मुनिकीरेती स्थित पूर्णानंद इंटर कालेज के समीप ग्राउंड में हेलीकाप्टर उतारा।
विज्ञापन
करीब आधा घंटे रुकने के बाद मुख्यमंत्री पिरान कलियर की यात्रा स्थगित कर सड़क मार्ग से दून के लिए रवाना हो गए।
मैदान में लोग, आसमान में हेलीकाप्टर
इमरजेंसी लेंडिंग के लिए सीएम का हेलीकाप्टर मुनिकीरेती स्थित ग्राउंड के ऊपर पहुंचा, उस समय मैदान में काफी लोग मौजूद थे। लिहाजा हेलीकाप्टर को आसमान में कई चक्कर काटने पड़े। इस दौरान हेलीकाप्टर के मैदान में उतरने की संभावना भांपकर लोग वहां से हट गए, इसके बाद पायलट ने हेलीकाप्टर को मैदान में उतारा।
कीचड़ में उतरा हेलीकाप्टर
यूं तो मुनिकीरेती के ग्राउंड को पहले कई बार हेलीकाप्टर उतारने के लिए इस्तेमाल किया जा चुका है। मगर शनिवार को सीएम के हेलीकाप्टर की इमरजेंसी लेंडिंग के दौरान ऐसे कोई इंतजाम नहीं थे। जोखिम उठाकर हेलीकाप्टर को जिस स्थान पर उतारा गया वहां उस वक्त काफी कीचड़ था। जहां से मुख्यमंत्री कीचड़ में सनकर ही गंगा रिजार्ट पहुंचे।
विधायक की गाड़ी में ली लिफ्ट
इमरजेंसी लेंडिंग के चलते मौके पर सीएम के वाहनों का काफिला मौजूद नहीं होने के कारण वह रुड़की के विधायक प्रदीप बत्रा के वाहन से देहरादून के लिए रवाना हुए। जबकि शाम करीब छह बजे हेलीकाप्टर ने देहरादून के लिए उड़ान भरी।