अलनीनो का प्रभाव खत्म, अब जमकर बरसेंगे बदरा, होगी अच्छी बारिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलनीनो का प्रभाव खत्म हो गया और मौसम विभाग को मानसून की सामान्य बारिश होने की संभावना है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक विक्रम सिंह का कहना है कि मानसून 30 सितंबर तक सक्रिय रहता है।
अलनीनो का प्रभाव खत्म होने से मानसून फिर रफ्तार पकड़ेगा और अगस्त, सितंबर में झमाझम बारिश होगी। उन्होंने बताया कि पर्वतीय क्षेत्रों में भी अच्छी बारिश होने की संभावना है। हालांकि अब तक अलनीनो के प्रभाव के चलते मानसून की रफ्तार सुस्त हो गई थी।
नैनीताल को छोड़ पांच जिलों में सामान्य से कम बारिश
हल्द्वानी। नैनीताल जिले को छोड़कर कुमाऊं के अन्य पांच जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है। जबकि जुलाई 2018 में बागेश्वर और पिथौरागढ़ में सामान्य से अधिक बारिश हुई थी।
जिले - हुई बारिश/सामान्य बारिश - अधिकता या कमी प्रतिशत में
अल्मोड़ा - 0179.4/273.3 -34
चंपावत - 267.5/473.2 -43
पिथौरागढ़ - 423/539.5 -22
बागेश्वर - 246.2/273.3 -10
ऊधमसिंह नगर - 328.3/378.5 -13
नैनीताल - 498/491.9 +1