फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ELISA test for dengue has started in the sub-district

Dehradun News: उप जिला अस्पताल में एलाइजा जांच शुरू, 22 डेंगू पॉजिटिव

Wed, 06 Sep 2023 12:22 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 06 Sep 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
ELISA test for dengue has started in the sub-district
अनुबंधित लैब से अस्पताल करवा रहा एलाइजा जांच
विज्ञापन




अब तक 126 मरीज रैपिड जांच में पाए गए है पॉजिटिव



उप जिला अस्पताल में डेंगू की एलाइजा जांच शुरू हो गई है। एलाइजा जांच में अब 22 डेंगू पॉजिटिव केस मिले हैं, वहीं रैपिड जांच में पॉजिटिव मिलने वाले मरीजों की संख्या 126 तक पहुंच गई है। अस्पताल में मौजूदा समय में दो मरीज भर्ती हैं। अस्पताल प्रशासन का दावा है कि अधिकांश मरीज ओपीडी और अस्पताल में भर्ती होकर उपचार लेने के बाद घर लौट चुके हैं।



उप जिला अस्पताल में अब रैपिड जांच में पॉजिटिव आने वाले मरीजों की एलाइजा जांच भी की जा रही है। अमर उजाला ने रैपिड जांच के बाद सीधा डेंगू का उपचार शुरू करने, एलाइजा मशीन स्टोर में बंद रहने और रैपिड जांच से खानापूर्ति का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। खबर छपने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया, अब अस्पताल में पीपीपी मोड पर संचालित चंदन पैथोलॉजी लैब के माध्यम से रैपिड जांच में पॉजिटिव आने वाले मरीजों की एलाइजा जांच की जा रही है।
विज्ञापन




उप जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विजय सिंह ने बताया कि एलाइजा जांच में अब तक 22 लोग डेंगू संक्रमित पा गए है। उन्होंने बताया सभी मरीजों का स्वास्थ्य सामान्य है। बताया कि मरीजों ओपीडी और भर्ती की सुविधा के माध्यम से उपचार ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




रैपिड में पहली बार एक साथ 16 नए पॉजिटिव केस

विकासनगर। मंगलवार को उप जिला अस्पताल में रैपिड जांच में पहली बार एक साथ 16 पॉजिटिव केस मिले हैं। इनमें से दो मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं एलाइजा जांच में एक मरीज में डेंगू की पुष्टि हुई है। चिकित्सा अध्यीक्षक डॉ. विजय सिंह ने बताया कि 55 मरीजों की रैपिड जांच की गई थी। उन्होंने बताया कि 16 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। बताया कि एक मरीज एलाइजा जांच में भी पॉजिटिव मिला है। उन्होंने बताया कि रैपिड जांच में पॉजिटिव आने वाले मरीजों की एलाइजा जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed