फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Eleven year old boy committed suicide in rudrapur

11 साल के बच्चे ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, घर के बाथरूम में लटका मिला शव

Sat, 19 Jan 2019 10:08 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 19 Jan 2019 10:08 AM IST
विज्ञापन
Eleven year old boy committed suicide in rudrapur
छात्र ने की आत्महत्या

उत्तराखंड के रुद्रपुर में ट्रांजिट कैम्प थाना क्षेत्र में एक 11 साल के बच्चे ने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, ट्रांजिट कैम्प थाना क्षेत्र के वार्ड 8 शिव नगर में रहने वाला देवव्रत चाट का ठेला लगाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। देवव्रत के घर में उसकी पत्नी चन्द्रिका और 11 साल का बेटा कमलेश भी रहता था। वह कक्षा 4 का छात्र था।
विज्ञापन


शुक्रवार देर शाम देवव्रत घर से बाहर था और चन्द्रिका घर पर काम कर रही थी इसी दौरान कमलेश बाथरूम में गया। काफी देर बाद भी कमलेश के बाथरूम से बाहर न आने पर चंद्रिका उसे देखने पहुंची। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दरवाजा बंद होने पर चन्द्रिका ने दरवाजा खटखटाया पर कमलेश ने दरवाजा नहीं खोला। इस पर चन्द्रिका ने अपने पति को फोन किया। घर पहुंचकर देवव्रत ने बाथरूम का दरवजा तोड़कर देखा तो बाथरूम में कमलेश छत के एक पाइप पर गमछे का फंदा लगाकर फांसी पर लटका था।

देवव्रत ने कमलेश को फंदे से उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने कमलेश को मृत घोषित कर दिया। मामले को लेकर ट्रांजिट केम्प थाना प्रभारी जीबी जोशी का कहना है कि अस्पताल से बच्चे के सुसाइड केस की सूचना मिली थी। जिस पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद मामले की जांच की जा रही है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं लग सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed