फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Elephants will be monitored with drone camera during Kumbh 2021

कुंभ 2021 के दौरान हाथियों की होगी निगरानी, ड्रोन कैमरे से रखी जाएगी नजर

Thu, 20 Aug 2020 12:46 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 20 Aug 2020 12:46 PM IST
विज्ञापन
Elephants will be monitored with drone camera during Kumbh 2021
- फोटो : अमर उजाला (File Photo)

कुंभ के दौरान राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के हाथी बाहर निकलकर आबादी क्षेत्र में न दाखिल हो सकें और तीर्थ यात्रियों के साथ ही जिला प्रशासन, वन विभाग के अधिकारियों को मुसीबत न खड़ी कर सकें, इसके लिए हाथियों की ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी। हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए 16 हाथियों को रेडियो कॉलर लगाए जाएंगे। ये अक्सर जंगल से निकलकर आबादी में दाखिल हो जाते हैं। रेडियो कॉलर लगाने की केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु मंत्रालय ने मंजूरी भी दे दी है। 

विज्ञापन


पार्क निदेशक डीके सिंह ने बताया कि हाथी कुंभ क्षेत्र व आसपास के इलाकों में न दाखिल हो सकें इसके लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। फिलहाल उन 16 हाथियों को चिन्हित कर लिया गया है जो अक्सर हरिद्वार व आसपास के इलाकों में आबादी क्षेत्र में दाखिल हो जाते हैं। इन हाथियों को रेडियो कॉलर लगाए जाने को लेकर मंत्रालय से अनुमति मांगी गई थी और मंत्रालय ने रेडियो कॉलर लगाए जाने को लेकर अनुमति भी दे दी है। 
विज्ञापन


पहले चरण में 10 हाथियों को रेडियो कॉलर लगाए जाएंगे। जबकि दूसरे चरण में छह हाथियों को रेडियो कॉलर लगाया जाएगा। निगरानी के लिए ड्रोन कैमरे की मदद ली जाएगी। साथ ही अधिकारियों की अगुवाई में कई टीमों को भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि जंगल से निकलकर हाथी कई बार हरिद्वार में दाखिल होकर न सिर्फ दर्जनभर लोगों की जान ले चुके हैं। वहीं टाइगर रिजर्व के साथ ही वन विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों के लिए मुसीबत खड़ी कर चुके हैं। कई साल पूर्व जब एक हाथी ने हरिद्वार व आसपास के दर्जन भर से अधिक गांव में कोहराम मचाया था तो मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक के आदेश पर उस हाथी को गोली से मारना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed