अब गजराज भी बनाए अपनी फिटनेस, कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में हाथियों के लिए खुलेगा जिम
- सीटीआर के कालागढ़ में हाथियों के लिए खुलेगा जिम
- जिम में तमाम गतिविधियों के जरिए फिट रह सकेंगे हाथी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के कालागढ़ हाथी कैंप में जिम बनाया जा रहा है, ताकि वहां पल रहे हाथी कसरत करके फिट रह सकें। हाथियों के लिए बनाए गए जिम्नेजियम में हाथी बॉल से लेकर टायर रिंग, मिट्टी के ढेर से खेलते हुए और मौज-मस्ती करते नजर आएंगे। राजाजी टाइगर रिजर्व के बाद कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में यह जिम खोला जा रहा है।
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) के कालागढ़ रेंज में हाथी कैंप है। इस कैंप में फरवरी 2017 में कर्नाटक से नौ हाथियों को लाया गया था, इनमें कचंभा नामक हथिनी ने दो अगस्त 2018 को कालागढ़ हाथी कैंप में नर हाथी को जन्म दिया था।
हाथी कैंप में हाथियों के मेडिकल ट्रीटमेंट, खाने-पीने की पूरी सुविधा होती है, हालांकि जंगल जैसा स्वच्छंद विचरण का आनंद नहीं मिल पाता। जिम्नेजियम खोलने का मकसद हाथियों को प्राकृतिक माहौल देना है, जहां वे स्वाभाविक तौर पर तमाम गतिविधियां कर सकेंगे। इससे मेंटल स्ट्रेस नहीं होगा और हाथी स्वस्थ रहेंगे।
हाथियों की फिटनेस को देखते हुए जिम्नेजियम बनाया जा रहा है। जिम्नेजियम में हाथियों को प्राकृतिक माहौल दिया जाएगा। इसमें वे खेलकूद करने के साथ तमाम गतिविधियां कर सकेंगे।
-राहुल, निदेशक सीटीआर