फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Elephant turned towards populated area, trampled crops, villagers in panic

Dehradun News: हाथी ने किया आबादी का रुख, रौंदी फसल, दहशत में ग्रामीण

Sat, 15 Feb 2025 06:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 06:30 PM IST
विज्ञापन
Elephant turned towards populated area, trampled crops, villagers in panic
- ग्राम कुंजा में आबादी के बीच स्थित खेत में धमका हाथी
विज्ञापन

- हाथी को देखकर भागे बाग में काम करने वाले मजदूर

संवाद न्यूज एजेंसी
हरबर्टपुर। तिमली रेंज के जंगल से निकलकर ग्राम कुंजा में आए हाथी ने एक खेत में खूब उत्पात मचाया। हाथी के आ जाने से खेत से सटे बाग में झोपड़ी डालकर रह रहे मजदूर भाग खड़े हुए। हाथी ने फसल रौंद दी। उधर, देर रात तक खेत में रहने के बाद हाथी वापस जंगल में लौट गया। हाथी के गांव का रुख करने से ग्रामीणों में दहशत का वातावरण बना हुआ है।

कालसी वन प्रभाग की तिमली रेंज के जंगल से निकलकर एक हाथी देर रात शिमला बाईपास को पार करके ग्राम कुंजा स्थित एएआर रिवर-डेल्स एकेडमी के सामने स्थित गेंहू व बरसीम के खेत में आकर खड़ा हो गया। इस दौरान खेत से सटे आम के बाग में रह रहे मजदूर भाग खड़े हुए। हाथी रात तीन बजे तक खेत में ही जमा रहा। हाथी के आ जाने से खेत से सटी आबादी में रहने वाले ग्रामीण दहशतजदा रहे। स्थानीय निवासी मुर्तजा, उस्मान, साजिद ने बताया कि हाथी रात के 12 बजे के आसपास खेत में आ गया था। जिसके बाद से वह लगातार तीन बजे तक खेत में खड़ी फसल को नुकसान पहुंचाता रहा। उन्होंने बताया कि इसके बाद वह वापस जंगल की ओर चला गया। ग्रामीणों का कहना है कि हाथी पिछले काफी समय से आबादी की ओर नहीं आया था। लेकिन, उसकी आमद से अब लगातार कई दिनों तक हाथी के आबादी के आसपास मंडराने की आशंका से ग्रामीणों में दहशत का वातावरण बन रहा है।
विज्ञापन

उधर, रेंजर मुकेश कुमार ने बताया कि तिमली के जंगल से सटे आबादी क्षेत्रों में गश्त बढ़ाई जा रही है। इसके साथ ही ग्रामीणों को भी सचेत रहने के लिए सूचना दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed