फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   elephant in forest

हाथी ने लक्कड़घाट में मचाया उत्पात

Wed, 13 Nov 2013 12:09 AM IST
अमर उजाला, ऋषिकेश
अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Wed, 13 Nov 2013 12:09 AM IST
विज्ञापन
elephant in forest
सोमवार रात लक्कड़घाट में हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। खेतों में खड़ी गन्ने की फसल चट कर दी। हाथी की आमद से ग्रामीण दहशत में रहे। वन कर्मियों ने पटाखे फोड़कर हाथी को भगाने का प्रयास किया, लेकिन वह टस से मस नहीं हुआ। थक हारकर हवा में फायर झोंके और उसे जंगल की ओर खदेड़ा।
विज्ञापन


भटककर किया आबादी की ओर रुख
सर्दी की दस्तक के बाद हाथी शाम ढलते ही लक्कड़घाट, श्यामपुर की ओर रुख कर रहा है। वन विभाग के मुताबिक सोमवार की रात पार्क क्षेत्र से भटककर एक हाथी आबादी में आ गया और खेत में खड़ी गन्ने की फसल कोतहस-नहस कर दिया। शोर सुनकर घरों से बाहर निकले ग्रामीण सामने हाथी को देख सहम गए।
विज्ञापन


वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे
सूचना पर फोरेस्टर राजबहादुर विभागीय कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और पटाखे फोड़कर हाथी को भगाने की कोशिश की। आतिशबाजी का हाथी पर असर नहीं पड़ा। वन कर्मियों ने हवा में कई राउंड फायर झोंके और हाथी को जंगल में भगाया। तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


गन्ना खाने आ रहा हाथी
ऋषिकेश वन रेंज के डिप्टी रेंजर विनोद रावत ने बताया कि गन्ना हाथी का प्रिय भोजन है। लक्कड़घाट में इन दिनों खेतों में गन्ने की फसल खड़ी है। हाथी गन्ना खाने के लिए यहां आ रहा है। हाथी की आमद देखते हुए क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed