फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Elephant counting 2020: Elephant Increases in rajaji and corbett tiger reserve

कॉर्बेट और राजाजी टाइगर रिजर्व में 2026 पहुंची हाथियों की संख्या, तीन साल में हुई 10 फीसदी बढ़ोतरी

Tue, 30 Jun 2020 12:10 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 30 Jun 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
Elephant counting 2020: Elephant Increases in rajaji and corbett tiger reserve
- फोटो : फाइल फोटो

प्रदेश में गजराजों का कुनबा बढ़ गया है। 2017 में प्रदेश में हाथियों की संख्या 1839 थी जो अब बढ़कर 2026 हो गई है। हाल ही में ड्रोन के जरिये किए गए सर्वे से इसकी पुष्टि हुई है। 

विज्ञापन


प्रदेश में बाघों के बाद अब हाथियों को लेकर भी सुकून देने वाली खबर है। सोमवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई राज्य वन्यजीव बोर्ड की सचिवालय में हुई बैठक में हाथी गणना की जानकारी दी गई। यह गणना जून माह में ड्रोन के जरिए की गई थी।
विज्ञापन


बताया गया कि पिछले तीन सालों में प्रदेश में करीब 87 हाथी बढ़े हैं।  प्रदेश में सबसे अधिक हाथी कार्बेट में हैं। यहां 2015 में हाथियों की संख्या 1045 थी जो इस समय बढ़कर 1224 हो गई है। रामनगर वन प्रभाग में 1011 हाथी पाए गए। भागीरथी और नरेंद्रनगर वन प्रभाग में हाथी नहीं पाए गए जबकि हरिद्वार वन प्रभाग में इनकी संख्या 113 पाई गई। इसी तरह राजाजी पार्क में 311 हाथी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: अचानक सड़क के पास पहुंचा 18 से ज्यादा हाथियों का झुंड, देखकर लोगों के उड़े होश, हाईवे रहा जाम, तस्वीरें...

इससे पहले बाघों की गणना में भी प्रदेश के लिए राहत भरी खबर आई थी। प्रदेश में बाघों की संख्या में भी खासा इजाफा हुआ था। दूसरी ओर, शहरीकरण और जंगल में हो रहे बदलाव से सबसे अधिक हाथी ही प्रभावित हैं। इसके बावजूद इनकी संख्या में इजाफा होने को वन विभाग अपनी संरक्षण की कोशिश का नतीजा मान रहा है। 

कब कितने हाथी थे
2012................1559
2015................1488
2017 ..............1839
2020...............2026

व्यस्क नर-    304, जिसमें टस्कर-282, अन्य-22
व्यस्क मादा- 771
05 से 15 साल के बीच- 447,
एक साल से पांच साल तक- 285
एक साल से कम- 172
हाथी जिनकी उम्र की पहचान नहीं हो पाई- 47

जलीय जीवों की संख्या में भी हुई बढ़ोतरी

सीएम त्रिवेंद्र ने बताया कि  प्रदेश में जलीय जीवों की संख्या में भी बढोतरी हुई है। 22 से 24 फरवरी 2020 तक जलीय जीवों की गणना की गई थी। इसमें पाया गया कि प्रदेश में 451 मगरमच्छ, 77 घड़ियाल और 194 ऊदबिलाव हैं। बताया गया कि वर्ष 2020 से 2022 तक राज्य में स्नो-लैपर्ड की जनसंख्या का आंकलन भी किया जाएगा। 

बैठक में उन्होंने बताया कि कार्बेट टइगर रिजर्व और राजाजी टाईगर रिजर्व में बाघों और जंगली हाथियों की धारण क्षमता का अध्ययन भारतीय वन्यजीव संस्थान से कराने के लिए प्रस्ताव प्राप्त हो गया है। इसी प्रकार गैण्डे के रिइन्ट्रोडक्शन के लिए साइट सूटेबिलिटी रिपोर्ट मिल गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed