फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Electricity-water-medicine expensive and liquor cheaper from today Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: आज से कई बदलाव... बिजली-पानी-दवा महंगी और शराब सस्ती.. जान लें सोने के आभूषणों से जुड़ा ये नियम

Sat, 01 Apr 2023 11:38 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 01 Apr 2023 11:38 AM IST
सार

उत्तराखंड में आज से कई बदलाव लागू होंगे। बिजली-पानी-दवा महंगी हो गई है जबकि शराब सस्ती की गई। उत्तराखंड के 24 लाख बिजली उपभोक्ताओं को एक अप्रैल से जोर का झटका लगा है। उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने बिजली दरों में 9.64 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। 

विज्ञापन
Electricity-water-medicine expensive and liquor cheaper from today Uttarakhand news in hindi
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चार लाख बीपीएल उपभोक्ताओं की बिजली दरों में पांच साल के बाद 10 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई है। आयोग ने समय से बिल भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं को पहले के मुकाबले ज्यादा छूट का प्रावधान भी किया है।  आयोग ने घरेलू उपभोक्ताओं के लिए भी बिजली की दरें बढ़ाई हैं। वहीं, फिक्स चार्ज में कोई बदलाव नहीं किया है।

विज्ञापन


दून अस्पताल, मंडी में सुविधाएं ऑनलाइन
दून अस्पताल में ओपीडी पर्चे, जांच, वार्ड में भर्ती मरीजों का डिस्चार्ज भी ऑनलाइन होगा। वहीं, देहरादून कृषि उत्पादन मंडी समिति के कार्य भी ऑनलाइन होंगे।
विज्ञापन


दून संभाग में बुकिंग पर ही चलेंगे विक्रम
दून संभाग में चलने वाले विक्रम वाहनों को कांट्रैक्ट कैरिज परमिट के तहत चलना होगा। बुकिंग कराकर ही चलेंगे विक्रम। फुटकर सवारी बैठाने पर होगी चालान की कार्रवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कूड़ा उठान: यूजर चार्ज 20 रुपये प्रतिमाह बढ़ा
दून में कूड़ा उठान के लिए यूजर चार्ज 20 रुपये प्रतिमाह बढ़ेगा। 50 की जगह अब 70 रुपये देना होगा। सोसायटी को 40 फ्लैट तक दो हजार, 41 से 100 से पांच हजार, 100 से अधिक फ्लैट होने पर दस हजार प्रतिमाह देना होगा। छात्रावास वाले स्कूल-कॉलेजों को दो हजार चुकाना होगा।

टोल टैक्स बढ़ा
एक अप्रैल से दून-हरिद्वार हाईवे पर लच्छीवाला टोल टैक्स में हो गई बढ़ोतरी। पांच रुपये से लेकर 40 रुपये तक टोल टैक्स में अतिरिक्त देने होंगे।
हाउस टैक्स पर छूट नए वित्तीय वर्ष के हाउस टैक्स पर छूट मिलेगी। पुराने वित्तीय वर्ष के हाउस टैक्स पर जुर्माना लगेगा। एडवांस टैक्स देने पर 25 फीसदी छूट।

उपभोक्ताओं को महंगी बिजली का झटका
प्रदेश के 24 लाख उपभोक्ताओं को महंगी बिजली का झटका लगा है। विद्युत नियामक आयोग ने
बिजली दरों में 9.64 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। चार लाख बीपीएल उपभोक्ताओं की
बिजली दरों में पांच साल बाद 10 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी हुई है।
 

साल पुराने वाहन कबाड़
15 साल से पुराने सरकारी वाहन प्रदेश में चलन से बाहर हो गए। नई स्क्रैप पॉलिसी के तहत
15 साल से पुराने 5534 वाहन आज से कबाड़ हो गए। इन्हें स्क्रैप सेंटर भेजा जाएगा।
मरीजों पर पड़ेगा भार बढ़ गए दवाओं के दाम
बाजारों में दवाओं के दाम बढ़ जाएंगे। ऐसे में मरीजों की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। इनमें
पैरासिटामोल, एंटीबायोटिक, दिल की समस्याओं की दवाएं भी शामिल होंगे।
पीने के पानी के लिए भी ढीली होगी जेब
जल संस्थान की ओर से सप्लाई किए जाने वाले पेयजल की दरों में नौ से 15 फीसदी की बढ़ोतरी
होगी। प्रति बिल पर 150-200 रुपये अधिक देने होंगे।
 

स्कूलों में शुरू हो गया नया शैक्षिक सत्र
एक अप्रैल से नया शैक्षिक सत्र शुरू हो जाएगा। सरकारी और निजी स्कूलों में नया सत्र शुरू हो
जाएगा। हालांकि, हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाएं अभी चल रही हैं, लेकिन अन्य कक्षाओं के
छात्रों के लिए स्कूल खुल जाएंगे। बच्चों की भी पढ़ाई शुरू हो जाएगी।
प्रति बोतल 100 से 300 रुपये तक कमी
प्रदेश में आज से शराब सस्ती होगी। शराब के दाम प्रति बोतल 100 से 300 रुपये तक कम
होंगे। आबकारी आयुक्त हरिचंद्र सेमवाल के मुताबिक इस संबंध में डीएम को निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Snowfall: व्यास और दारमा घाटियों समेत ऊंची चोटियों पर बिछी बर्फ की सफेद चादर, देखें तस्वीरें

सेाने की बिक्री संबंधी नियम भी बदलेंगे
एक अप्रैल से सोने की ब्रिक्री से संबंधित नियमों में भी बदलाव होने जा रहा है। भारतीय मानक ब्यूरो के वरिष्ठ निदेशक एवं प्रमुख सुधीर विश्नोई ने बताया कि अब चार अंकों के हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन वाले आभूषणों की बिक्री पर रोक लग जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed