फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Electricity UPCL spent 1200 crores, will now go to regulatory commission for recovery uttarakhand news

Uttarakhand: बिजली खरीद में यूपीसीएल ने खर्च किए 1200 करोड़, अब नियामक आयोग में वसूली को जाएगा

Sat, 26 Aug 2023 11:55 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 26 Aug 2023 11:55 AM IST
सार

बोर्ड बैठक में सबसे पहले निगम के अकाउंट्स पास किए गए। कंपनी की बैलेंसशीट भी पास की गई। इस दौरान ये बात सामने आई कि यूपीसीएल ने बिजली खरीद सहित विभिन्न मदों में 1200 करोड़ खर्च किए हैं जिनकी भरपाई की जरूरत है।

विज्ञापन
Electricity UPCL spent 1200 crores, will now go to regulatory commission for recovery uttarakhand news
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिजली खरीद व अन्य कार्यों में यूपीसीएल ने 1200 करोड़ रुपये खर्च किए हैं, जिसकी भरपाई उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग में अगली याचिका के माध्यम से की जाएगी। निगम की बोर्ड बैठक में कंपनी के अकाउंट्स पास होने के साथ ही बैलेंसशीट पर मुहर लग गई।

विज्ञापन

शुक्रवार को यूपीसीएल की अध्यक्ष राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक हुई। बैठक में सबसे पहले निगम के अकाउंट्स पास किए गए। कंपनी की बैलेंसशीट भी पास की गई। इस दौरान ये बात सामने आई कि यूपीसीएल ने बिजली खरीद सहित विभिन्न मदों में 1200 करोड़ खर्च किए हैं जिनकी भरपाई की जरूरत है।

विज्ञापन


कर्मचारियों के लिए पदोन्नति की राह खुली
लिहाजा, यह रकम आगामी उस याचिका में शामिल की जाएगी जिससे अप्रैल माह में बिजली की नई दरें तय होती हैं। बैठक के बाद यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार ने कहा कि यह रकम ऐसी है, जिसकी वसूली होती है। लिहाजा, इसे घाटा नहीं कहा जा सकता। उन्होंने कहा कि आगामी पिटीशन में इसे शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Haridwar:  कथा प्रवचन के दौरान ब्राह्मणों पर अमर्यादित टिप्पणी, आक्रोशित लोगों ने आश्रम का गेट तोड़ा, प्रदर्शन

उन्होंने बताया कि बोर्ड बैठक में 36 डाटा एंट्री ऑपरेटरों के आईटी विभाग में मर्जर पर मुहर लग गई। इससे इन कर्मचारियों के लिए पदोन्नति की राह खुल गई है। डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर उनके पास पदोन्नति का कोई पद नहीं था। बैठक में अधिशासी निदेशक के पद को नियमित करने पर भी मुहर लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed