फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   electricity theft in indian woman hockey player house

भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी के घर हो रही थी बिजली चोरी, पिता और चाचा पर मुकदमा दर्ज

Sat, 30 Mar 2019 09:56 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 30 Mar 2019 09:56 PM IST
विज्ञापन
electricity theft in indian woman hockey player house
वंदना कटारिया - फोटो : फाइल फोटो

भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया के घर पर बिजली चोरी होने के आरोप में उनके पिता नाहर सिंह पर मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही उनके चाचाओं के घर भी बिजली चोरी पकड़ी गयी है, जिस पर उनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


गुरुवार को ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम हरिद्वार जिले के बहादराबाद में छापेमारी के लिए पहुंची। विजिलेंस टीम ने जब अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया के घर छापा मारा तो वहां बिजली चोरी होने की बात सामने आई।

विज्ञापन

चोरी की केबल जब्त

टीम ने बिजली चोरी की केबल को जब्त कर लिया और वंदना कटारिया के पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद विजिलेंस टीम ने वंदना कटारिया के तीन चाचाओं के घर पर भी छापा मारा। 

यहां बिजली चोरी हो पकड़ी गई और चोरी की केबल को जब्त कर लिया। जिस पर इन तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। उपखंड अधिकारी बहादराबाद अनुज जुडियाल ने बताया कि काफी समय से बिजली चोरी की शिकायत मिल रही थी। जिसके बाद छापेमारी की कार्रवाई की गई।

इतने रुपए का बिल है बकाया

अधिकारी ने बताया कि नाहर सिंह के भाई चंद्रशेखर कटारिया पर 52 हजार रुपए बिजली का बिल बकाया है। वंदना के चाचा पंकज कटारिया पर 14 हजार और लाखन कटारिया पर 15 हजार रुपए का बिल बकाया है। हालांकि वंदना कटारिया के पिता नाहर सिंह का कहना है कि उन्हें बिजली चोरी के बारे पता ही नहीं था।

भारतीय महिला हॉकी टीम की स्टार खिलाड़ी और पूर्व कप्तान वंदना कटारिया 2013 में देश में सबसे अधिक गोल करने में सफल रहीं थी। वह जूनियर महिला विश्व कप में कांस्य पदक विजेता टीम में भी रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed