{"_id":"6a74f6c847d9a92ae607baa4","slug":"electricity-theft-by-a-stamp-vendor-detected-in-tyuni-tehsil-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1089-1036406-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: त्यूणी तहसील में स्टांप विक्रेता की बिजली चोरी पकड़ी, कार्रवाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: त्यूणी तहसील में स्टांप विक्रेता की बिजली चोरी पकड़ी, कार्रवाई के निर्देश
Fri, 07 Aug 2026 02:34 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Fri, 07 Aug 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
जनजाति सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष गीताराम गौड़ ने बृहस्पतिवार को त्यूणी तहसील का औचक निरीक्षण कर कार्यालय की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान तहसील परिसर में ही एक स्टांप विक्रेता की ओर से की जा रही बिजली चोरी का मामला सामने आया। विक्रेता ने तहसील के अंदर से बिना किसी मीटर या सब-मीटर के अवैध कनेक्शन लिया हुआ था। उपाध्यक्ष ने मौके पर ही इसे पकड़ते हुए ऊर्जा निगम और तहसील प्रशासन को संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष ने तहसील के आपदा प्रबंधन से जुड़े उपकरणों, आपदा रजिस्टर और अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों की गहनता से जांच की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि एसआईआर से संबंधित कार्यों में पूर्ण पारदर्शिता बरती जाए और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उपाध्यक्ष ने बताया कि तहसील स्तर पर आम नागरिकों को सरल, सुगम और पारदर्शी सेवाएं मिलना सुनिश्चित होना चाहिए। परिसर में बिजली चोरी के मामले को गंभीरता से लेते हुए ऊर्जा निगम और प्रशासन को नियमानुसार कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा कि सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए संकल्पित है। निरीक्षण के दौरान पूर्व प्रधान रतन सिंह चौहान, मंडल महामंत्री चंदर साल्टा, तुलवीर चौहान, पूर्व प्रधान रामलाल, राकेश पांटा, नीशू शर्मा, आदित्य जोशी, विनोद चौहान, सोनू चौहान और संदीप राणा और सहित कई कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।